BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चलकुशा प्रखंड के मुख्यालय भवन परिसर में लगा उप विकास आयुक्त का जनता दरबार

by bnnbharat.com
December 8, 2020
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter


हजारीबाग:- हजारीबाग प्रखंड मुख्यालय भवन परिसर मे उपविकास आयुक्त ने लगाया जनत दरबार- जनता दरबार में बतौर मुख्य अतिथि विधायक अमित यादव ने जनता दरबार का आयोजन को प्रशासन का सराहनीय क़दम बताया- उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन जागरूक होकर अपनी तथा सार्वजनिक हित की समस्या को प्रतिनिधियो के संज्ञान में लायें- भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठायें- सार्वजनिक तथा लोक महत्त्व एवं जनहित से जुड़े मामलों को सरकार के स्तर से करवाने का कार्य कराया जाएगा-
मौके पर उप विकास आयुक्त अभय कुमार सिन्हा ने कहा कि स्थानीय समस्याओ की प्रकृति तथा गंभीरता के आधार पर समाधान का प्रयास किया जाएगा- योजनाएं सही समय पर पूरा हो लोग लाभान्वित हो सकें इसके लिए जागरूकता एवं जिम्मेदारी को समझना होगा-
पूर्व विधायक जानकी प्रसाद ने कहा कि चलकुशा प्रखंड बहुत तेजी से विकास कर रहा है परन्तु थोड़ा और प्रयास से अधिक से अधिक लोगों को लाभ से जोड़ने कार्य हो सकता है- बहुप्रतीक्षित सरिया चलकुशा पथ, एफसीआई गोदाम तथा विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए कैंप आयोजित किए जाने की बात कही-
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को चलकुशा प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय भवन परिसर में उपविकास आयुक्त का जनता दरबार का आयोजन हुआ-
मौके पर पर डीडीसी ने अपने संबोधन में कहा जनता की समस्याओं को आपके गांव में आकर त्वरित समाधान करने के सरकार की पहल पर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया है- इसके तहत जनता दरबार में ज़िले के प्रशासनिक अधिकारी गांव गावँ जाकर लोगों की समस्याएं सुन तात्कालिक समाधान कर रहे हैं- उन्होंने कहा सरकार की व्यवस्था को पारदर्शी बनाया गया है- उन्होंने बताया योजना के लाभ लेने के लिए किसी को पैसे देने की जरूरत नहीं है- बिचौलियों से सावधान रहें और अपने हक के लिए जागरूक होने की अपील की-
’पेंशन धारियों एवं पेंशन के इच्छुक लोगों की मांग व समस्या पर कहा लक्ष्य के विरुद्ध 60 वर्ष के सभी वृद्ध, सभी विधवाओं, सभी विकलांगों को पेंशन मिलेगी- पेंशन के आवेदन के लिए बनाए गए काउंटर में आवेदन जमा कर दें- उन्होंने आगे कहा किसी को काम कराने के नाम पर पैसे देने की जरूरत नहीं है- उन्होंने बताया शिकायत दर्ज कराने के लिए सभी प्रखंडों में शिकायत ड्रॉप बॉक्स बनाए गए हैं जहां पर भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों से संबंधित शिकायत अथवा समस्या लिखित रूप में मोबाइल नम्बर के साथ जमा कर सकते हैं-
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए चयनित लाभुकों को पक्का मकान देने की बात कही- सामाजिक सुरक्षा पेंशन के योग्य लाभुक जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है जनता दरबार में बनाए गए स्टॉल में आवेदन दें द्य आपके आवेदन पर आगे कार्रवाई कर आपको योजना से जोड़ा जाएगा- उन्होंने बताया की विकलांगता प्रमाण पत्र हेतु उपायुक्त एवं सिविल सर्जन के साथ विचार विमर्श कर कैंप लगाने की बात कहीद्य
राशन के लाभुकों की सूची का सत्यापन का कार्य संचालित होने की जानकारी देते हुए कहा आम लोग इसमें सहयोग करें- संपन्न लोगों को खुद से पहल कर अपना बीपीएल कार्ड जमा करने की बात कही, ताकि सुपात्र एवं वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा सके-
जनता दरबार के दौरान आम लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया- लोगों के द्वारा आवास की मांग पर जानकारी दी गई कि जिनका नाम आवास सूची में दर्ज है उनको आवास दिया जाएगा- आवास दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वालों की सूचना देने की बात कही- समीक्षा के क्रम में जन वितरण प्रणाली के सभी दुकानदारों को निर्देश दिया कि अपने अपने क्षेत्र के संपन्न लोगों की सूची तैयार करें जो योजना के तहत राशन उठाव के लिए सुपात्र नहीं है- ताकि उनको उनका नाम लाभुक सूची से हटा कर नए लोगों को जोड़ा जा सके- पेयजल आपूर्ति संकट से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर अगले 15 दिनों में पूरा करने को कहा-
आधार कार्ड में व्याप्त त्रुटियों के निराकरण के लिए पंचायत भवन में कैम्प लगाने का निदेश दिया-
जनता दरबार के मौके पर उपविकास आयुक्त के अलावे जनप्रतिनिधियों में बरकट्ठा विधायक अमित यादव,पूर्व विधायक जानकी यादव,जिला परिषद उपाध्यक्ष चन्दन देवी, प्रमुख, मुखिया सहित ज़िला स्तरीय अधिकारियों के साथ साथ प्रखंड व अंचल पदाधिकारी सैकड़ों ग्रामीण पुरुष व महिला मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर सीएम वृहत जलापूर्ति योजनाओं का करेंगे उदघाटन

Next Post

जेड स्नूकर चैंपियनशिप 18 से

Next Post

जेड स्नूकर चैंपियनशिप 18 से

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d