-
प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को दिया आवश्यक दिशानिर्देश
-
स्वाबिंग कार्य एवं आसपास के इलाकों में चल रहे स्क्रीनिंग कार्य का लिया जायजा
रांची: उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने गुरुनानक स्कूल स्थित कमांड एंड कंट्रोल रूम पहुंचकर पूरी व्यवस्था का जायजा लिया. कंट्रोल रूम में कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी के लिए की गई व्यवस्था से संबंधित पूरी जानकारी लेते हुए उन्होंने कमांड एंड कंट्रोल रूप में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
इस दौरान हिंदपीढ़ी के आसपास के क्षेत्रों में स्क्रीनिंग का काम करने के लिए रवाना होने वाली टीम को भी उन्होंने आवश्यक निर्देश दिया.
कमांड एंड कंट्रोल रूम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची लोकेश मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची अनीश गुप्ता, सिटी एसपी यातायात एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

