BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शहर के विभिन्न छठ तालाबों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

by bnnbharat.com
October 30, 2019
in समाचार
शहर के विभिन्न छठ तालाबों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Deputy Inspector inspected various Chhath ponds in the city

Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह ने बुधवार को शहर के विभिन्न छठ तालाबों का निरीक्षण किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हजारीबाग शहर में कई छठ तालाब हैं जहां बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना के लिए आते हैं.

इसलिए छठ तालाबों की साफ-सफाई, सहित समुचित व्यवस्था चुस्त दुरूस्त होना आवश्यक है. इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर छठ समिति बनाने तथा तालाबों के दुषित होने वाले कारकों की पहचान कर उनके सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही.

मौके पर उन्होंने तालाबों की साफ-सफाई, बैरकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, सीसीटीवी, गोताखोर, नौका से निरीक्षण आदि से संबंधित आवश्यक निर्देश दिये.

इस दौरान उपायुक्त ने शहरी क्षेत्र के छठ तालाब, बुढ़वा महादेव तालाब, मीठा तालाब, खजांची तालाब, झील एवं ओरिया आदि तालाबों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये.

वहीं मेन रोड स्थित छठ तालाब का पानी अत्यधिक दुषित होने के कारण स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि दुषित पानी अनेक बीमारियों की जननी है और ज्यादा समय तक दुषित पानी में रहने से शरीर पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.

उन्होंने दुषित जल की जांच हेतु तालाबों के पानी के नमुनों को लैब टेस्ट करने तथा इसके निराकरण का निदेश कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता को दिया.

इस अवसर पर नगर आयुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह, सदर अनुमण्डल पदाधिकारी मेघा भारद्वाज, पेयजल स्वच्छता कार्यपालक अभियंता मार्कन्डेय कुमार राकेश, जिला खेल पदाधिकारी उमेश कुमार सिन्हा, सदर बीडीओ/सीओ सहित कई अन्य मौजूद थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा की सरकार महिलाओं को लेकर है संवेदनशील, मां-बहनों का बढ़ा है सम्मान : सुनील सिंह

Next Post

जनाक्रोश रैली में गरजे कांग्रेसी, कहा- बीजेपी को 25 से पार नहीं होने देंगे

Next Post
जनाक्रोश रैली में गरजे कांग्रेसी, कहा- बीजेपी को 25 से पार नहीं होने देंगे

जनाक्रोश रैली में गरजे कांग्रेसी, कहा- बीजेपी को 25 से पार नहीं होने देंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d