रांची: रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने रांचीवासियों और झारखंडवासियों को दीपावली और छठ की शुभकामनाएं दी है. साथ ही उन्होंने लोगों को दीपावली के मौके पर सावधानी बरतने की अपील भी की है.
उन्होंने कहा कि दीपावली में पटाखों का इस्तेमाल ध्यानपूर्वक करे. ऐसे पटाखे ही फोड़े जिस से प्रदूषण कम निकलता हो, क्योंकि कोरोना ऐसी बीमारी है जो फेफड़े को संक्रमित करता है. उन्होंने आने वाले छठ महापर्व को लेकर कहा कि तालाबों और छठ घाटों की साफ सफाई का कार्य नगर निगम की और से लगातार जारी है.
वहीं उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि छठ महापर्व में हमारी कोशिश है कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुन्दर छठ स्थल मिलेंगे.

