रांची: उप-महापौर संजीव विजयवर्गीय ने राँची शहर के सभी घरों में पीने का पानी पहुँचाने को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव प्रशांत कुमार से उनके नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में मुलाकात कर चर्चा किया.
पूरे राँची शहर के ऐसे सभी घर, जहाँ अभी तक पानी का पाइप लाइन नहीं पहुँच सका है, वैसे सभी घरों तक जल्द से जल्द पाइप लाइन कैसे पहुँचे साथ ही उन सभी घरों को पीने का शुद्ध पानी मिल सकें. इस पर सकारात्मक चर्चा किया. इस चर्चा में विशेषकर हरमू हाउसिंग काॅलोनी, विद्यानगर, जमूना नगर, हटिया के कई क्षेत्र, चुटिया के कई क्षेत्र, कोकर, बुटी, बरियातू, मोराबादी लेते हुए रातु रोड, हेहल, धुर्वा सहित कई क्षेत्रों के ऊपर भी चर्चा किया.
उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि इस चर्चा से एक रोड मैप तैयार कर पेयजल स्वच्छता विभाग एवं राँची नगर निगम दोनो को मिल कर काम करना चाहिए. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव प्रशांत कुमार ने उप-महापौर के द्वारा दिए गए सुझवों को सुना एवं खुद भी कई महत्वपूर्ण सुझाव बैठक में दिया. जिससे जल्द राँची शहर के सभी घरों में पीने के शुद्ध पानी पहुँचा सकें.
इस बैठक के बाद उप-महापौर ने कहा की जिस तरह से बैठक में एक दुसरे के सुझाव एवं मदद से काम करने की बात प्रशांत कुमार के द्वारा कही गई है. इस तरह हम आने वाले 1 साल में अपने शहर के हर घर में पानी पहुँचाने में सफल हो जाएंगे.
इस बैठक में उप-महापौर संजीव विजयवर्गीय के संग वार्ड – 26 के पार्षद अरूण कुमार झा भी मौजूद थे.

