BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मेला से घर लौटने के क्रम में पांच बच्चे की मां के साथ बहुचर्चित दुष्कर्म मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
December 11, 2020
in Uncategorized
ठगी करने वाले अंतररार्ज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

अन्य 12-13 आरोपी चिन्हित, स्पेशल टीम  गिरफ्तारी को ले कर रही है गहन छापामारी

 दुमका:- झारखंड में दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में  पति के साथ मेला देख कर घर लौट रही पांच बच्चे की मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने  एक  नामजद आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी कर रही है. दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बीते 8 दिसंबर की देर रात पति के साथ मेला देख कर घर लौटने के क्रम में पांच बच्चे की मां एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर पीड़िता के लिखित आवेदन पर  भादंवि की धारा 376,379,342,504,506 के तहत दर्ज कांड संख्या 180/2020मामले को लेकर गठित एसआईटी की टीम ने त्वरित अनुसंधान कर दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के  मंगल मोहली उर्फ मामू नाम के नामजद मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया और  घटना में संलिप्त 12-13 अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि घटना में संलिप्त चिन्हित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गहन छापामारी कर रही है. उन्होंने बताया कि कांड के त्वरित अनुसंधान के लिए गठित स्पेशल टीम ने मेडिकल तथ्यों, वैज्ञानिक रूप से साक्ष्य जुटाने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गहन छापामारी के क्रम में मंगल मोहली उर्फ मामू नाम के नामजद आरोपी को गिरफतार कर लिया. पुछताछ के क्रम में गिरफ्तार आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया. अनुसंधान के क्रम में पुलिस टीम  घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी कर रही है. इस मामले में चिन्हित सभी आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला का जिला प्रशासन द्वारा गठित   मेडिकल बोर्ड द्वारा मेडिकल जांच के साथ न्यायालय में बयान दर्ज करा लिया गया है. उन्होंने बताया कि अनुसंधान में एफ एस एल रांची से विशेष सहयोग लिया जा रहा है.  उन्होंने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा अंसारी, पुलिस निरीक्षक सह मुफस्सिल के थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह, दुमका के नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, महिला थाना की प्रभारी श्वेता कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम इस मामले में चिन्हित आरोपियों की गिरफ्तारी और अनुसंधान कर रही है. सभी

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अस्पताल प्रबंधन द्वारा जीवन रक्षक दवाइयों के साथ खिलवाड़

Next Post

एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया ने झारखण्ड के तीन उद्घोषक का चयन किया

Next Post
एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया ने झारखण्ड के तीन उद्घोषक का चयन किया

एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया ने झारखण्ड के तीन उद्घोषक का चयन किया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d