रवि सिंह,
गोरखपुर: गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर कुमार के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गोरखनाथ थाने का वांछित अभियुक्त दिलीप कुमार श्रीवास्तव उर्फ मुकेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव पिपरा बाजार थाना कुल्हई जनपद महाराजगंज हालपता हुमांयुपुर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को गोरखनाथ पुलिस के द्वारा हडहवा फाटक रेलवे क्रॉसिंग हुमायूंपुर उत्तरी से गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर गोरखनाथ थाने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज था और यह काफी दिनों से फरार चल रहा था. गोरखनाथ पुलिस के द्वारा आज इसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार करने वाली टीमों में थाना प्रभारी गोरखनाथ रामाज्ञा सिंह, हेड कांस्टेबल अजय नारायण सिंह, कांस्टेबल आशुतोष कुमार सिंह, कांस्टेबल सुधीर कुमार सिंह शामिल है.

