BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मनचाही शादी गैंग:12 युवतियों व 48 मोबाइल के साथ सरगना गिरफ्तार

by bnnbharat.com
September 27, 2020
in समाचार
मनचाही शादी गैंग:12 युवतियों व 48 मोबाइल के साथ सरगना गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: बरेली के डीडीपुरम में ऑनलाइन मैच प्वाइंट के जरिये मनचाही शादी कराने वाले मैरिज ब्यूरो का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. आरोपी युवक-युवतियों को मिलवाने और उनकी शादी कराने के नाम पर ठगी करते थे.

पुलिस ने 12 युवतियों और सरगना छत्तीसगढ़ के युवक को गिरफ्तार कर लिया है. थाना बारादरी में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज किया गया है.

बदायूं में दातागंज के ब्रहमपुरा गांव के रहने वाले नेत्रपाल ने तीन दिन पहले एसएसपी से मैरिज ब्यूरो की ठगी की शिकायत की थी. उसने बताया कि उसके पास आनलाइन मैच प्वाइंट के नाम से शादी कराने के लिये कॉल आया था. काल करने वाले ने लड़की से मिलवाने और मीडियेटर बनकर उनसे खाते में 20 हजार रुपये डलवाये. इसके बाद भी उसे लड़की से नहीं मिलवाया गया. इसके बाद उसने फोन कर इसकी शिकायत की तो दूसरी लड़की से मिलवाने के नाम पर कई बार उससे पांच पांच हजार रुपये कर के 60 हजार रुपये ऐंठ लिये.

48 मोबाइल 7 चार्जर व 12 युवतियों के साथ मिला मंजीत

एसएसपी ने इसकी जांच क्राइम ब्रांच को दी. शुक्रवार को क्राइम ब्रांच और बारादरी पुलिस डीडीपुरम स्थित कुष्ठ आश्रम के सामने बने नीतू देवी पुत्री मदनलाल के मकान के ऊपर चल रहे आनलाइन मैच प्वाइंट पर छापा मार दिया.

वहां से कॉल सेंटर के मालिक छत्तीसगढ़ में जांजगिर चांपा के नावागढ़ इलाके के कटौद गांव निवासी मंजीत बंजारे को पकड़ लिया. उसके साथ 12 युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है. उनके पास से चार कंप्यूटर, 48 मोबाइल, सात चार्जर बरामद किये गये हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

काश कोविड एक्सेस स्ट्रैटेजी ही मन की बात होती: राहुल गांधी

Next Post

राज्यपाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर जताया शोक

Next Post
राज्यपाल ने डीजीपी को बुलाकर बुरुगुलीकेरा गांव की घटना को लेकर दिया दिशा-निर्देश

राज्यपाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर जताया शोक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d