हजारीबाग (बरकट्ठा): प्रखंड में दो दिनों की लगातार बारिश से एक गरीब महिला का आशियाना ढ़ह गया. प्राप्त सूचना अनुसार घटना मंगलवार रात की है.
लगभग 3 बजे ग्राम झंडवा टांड़ निवासी दुलारी देवी पति बाबूराम बेसरा का कच्चा मकान गिर गया. उल्लेखनीय है कि घटना की रात वह दो बच्चों के साथ एक कमरे में सोयी थी, पर किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ. सभी बाल बाल बच गए.
वहीं घर में रखा अन्नाज नष्ट हो गया. मालूम हो कि गरीब महिला का कोई सहारा नहीं, पति प्रदेश में मजदूरी करता है. गरीब महिला ने ग्राम के समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों से सहायता की गुहार लगाई है. विडंबना इस बात कि है कि गरीब महिला को अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला.

