मुजफ्फरपुर (बिहार): साहेबगंज प्रखंड के जगदीशपुर वार्ड नंबर-2 में नल जल योजना में धांधली बरते जाने का मामला सामने आया है. लाखों रुपये निकासी के बावजूद आज तक नल जल योजना का काम पूरा नहीं हुआ.
धांधली के खिलाफ शिकायत की गई थी, लेकिन आज तक कोई जांच और कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों का कहना है कि जगदीशपुर पंचायत वार्ड नंबर-2 में 1 नल जल योजना चालू है, लेकिन उसका भी कोई समय सारणी नहीं है, तो दूसरा का काम 20 फीसदी ही हुआ है और पूरी योजना का राशि निकासी कर ली गई है.
पंचायत के लोगों ने बताया कि सबसे बुरी स्थिति जगदीशपुर पंचायत की है. जगदीशपुर वार्ड नंबर-2 में 1 साल पहले शुरू की गई नल जल योजना अभी तक अधूरी है. जिस पर जगदीशपुर पंचायत की मुखिया किरण देवी द्वारा पूर्व में भी लिखित शिकायत दर्ज हुआ था, लेकिन कार्रवाई आज तक नहीं हुई.

घोटाला उजागर करने पर पत्रकार पर जानलेवा हमला यहां के वार्ड सदस्य द्वारा किया जाता है और अपने जाति का फायदा उठाते हुए धमकी दीया जाता है. वार्ड सदस्य और उनके दलालों द्वारा SC/ST केस कर जेल भेजने का धमकी दिया जाता है.
अगर सही से जांच हुई होती तो यहां के वार्ड, कनिय अभियान (JE), पंचायत सचिव, मुखिया सभी लोग जेल जाएंगे.
आज से दो साल पहले ये घोटाला हुआ था. उसके बाद से बार-बार जिलाधिकारी महोदय से शिकायत किया गया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी. जो भी आता है जांच करने उसको यहां के वार्ड पैसा देकर मामला को रफा दफा कर देता हैं.

