BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

PM केयर्स फंड में मिली व खर्च की गयी राशि का विस्तृत ब्यौरा जारी हो: आलोक दूबे

by bnnbharat.com
May 22, 2020
in Uncategorized
PM केयर्स फंड में मिली व खर्च की गयी राशि का विस्तृत ब्यौरा जारी हो: आलोक दूबे

PM केयर्स फंड में मिली व खर्च की गयी राशि का विस्तृत ब्यौरा जारी हो: आलोक दूबे

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने पीएम केयर्स फंड में मिली और खर्च की गयी राशि का विस्तृत ब्यौरा देने की मांग की है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने कहा कि देश की जनता को यह जानने का अधिकार है कि कोरोना संकट के दौरान पीएम केयर्स फंड में दान से कितनी राशि प्राप्त हुई और हजारों करोड़ रुपये के इस कोष से कितनी राशि खर्च की गयी, साथ ही इस केयर्स फंड से झारखंड को कितनी सहायता पहुंचायी गयी.

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि वैश्विक महामारी कोराना संकट के दौरान कई संगठनों, कंपनियों और लोगों ने खुले मन से पीएम केयर्स फंड में सहयोग राशि दान की, अब तक कितनी राशि प्राप्त हो चुकी है और इस राशि का उपयोग किन-किन क्षेत्रों में किया गया, इसकी विस्तृत जानकारी मिलनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ रुपये की राशि पीएम केयर्स फंड में मिलने के बावजूद अब तक देशभर के विभिन्न हिस्सों में प्रवासी कामगारों को समुचित सहायता नहीं मिल पायी है, लोग पैदल, साईकिल और मालवाहक वाहनों के माध्यम से अपने घरों की ओर लौटने के लिए विवश है, इसलिए जनता यह जानना चाहती है कि पीएम केयर्स फंड का किस तरह से उपयोग किया जा रहा है, इसका खुलासा होने से पीएम केयर्स फंड में दान करने वाले दानदाताओं को भी संतोष होगा कि उनकी सहायता राशि का समुचित उपयोग हो पाया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वट सावित्री पूजा के दौरान नहीं दिखा सुहागनों में कोरोना का खौफ

Next Post

अचानक चार भैंसों की मौत से पशुपालकों में दहशत, बाकी दो की हालत नाजुक

Next Post
अचानक चार भैंसों की मौत से पशुपालकों में दहशत, बाकी दो की हालत नाजुक

अचानक चार भैंसों की मौत से पशुपालकों में दहशत, बाकी दो की हालत नाजुक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d