BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डाकमत पत्र से मतदान कार्य संपादन हेतु समय, तिथि एवं सुविधा केंद्र का निर्धारण

by bnnbharat.com
November 21, 2019
in समाचार
डाकमत पत्र से मतदान कार्य संपादन हेतु समय, तिथि एवं सुविधा केंद्र का निर्धारण
Share on FacebookShare on Twitter

◆ एस.एस. प्लस टू उच्च विद्यालय/पुलिस लाइन एवं आईटीडीए कार्यालय में सुविधा केंद्र का गठन किया गया

आसन्न विधानसभा चुनाव-2019 के प्रथम चरण में 68 गुमला एवं 69 बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र में 30 नवम्बर को मतदान संपन्न होना है. मतदान कार्य में बड़ी संख्या में प्रतिनियुक्त सभी प्रकार के कर्मियों/ पुलिस कर्मियों/ ड्राइवर/क्लीनर्स के लिए डाकमत पत्र से मतदान कार्य संपादन कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गुमला शशि रंजन द्वारा समय, तिथि एवं सुविधा केंद्र का निर्धारण कर दिया गया है.

एस.एस. प्लस टू उच्च विद्यालय गुमला में दिनांक 24 नवम्बर से 26 नवम्बर तक 10:30 पूर्वाह्न से 4:30 अपराह्न तक मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त सभी प्रकार के कर्मिगण डाकमतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकते हैं. इसके लिए सुविधा केंद्र (एस0एस0 प्लस टू उच्च विद्यालय गुमला) में कुशलमय केनेथ मुण्डु अंचलाधिकारी गुमला को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है. साथ ही सुविधा केंद्र में 68 गुमला विधानसभा क्षेत्र हेतु प्रपत्र 13 (ए) के अभिप्रमाणन के लिए कुशलमय केनेथ मुण्डु अंचलाधिकारी गुमला तथा 69 बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र हेतु प्रपत्र 13 (ए) के अभिप्रमाणन के लिए दिनेश प्रसाद गुप्ता अंचलाधिकारी घाघरा को प्रतिनियुक्त किया गया है.

पुलिस लाइन केंद्र गुमला में दिनांक 27 नवम्बर 2019 को 10:30 पूर्वाह्न से 4:30 अपराह्न तक मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मी एवं अन्य कर्मिगण डाकमतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकते हैं. इसके लिए सुविधा केंद्र (पुलिस लाइन) में विभूति मण्डल कार्यपालक दण्डाधिकारी गुमला को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है.

आईटीडीए कार्यालय गुमला में 27 नवम्बर 2019 को 10:30 पूर्वाह्न से 4:30 अपराह्न तक मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त सभी प्रकार के कर्मिगण एवं पुलिस कर्मी डाकमतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकते हैं. इसके लिए सुविधा केंद्र (आईटीडीए कार्यालय गुमला) में महेंद्र रविदास कार्यपालक दण्डाधिकारी गुमला को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गुमला ने डाकमतपत्र से मतदान हेतु निर्धारित सुविधा केद्रों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों/ कर्मियों को निर्धारित तिथि से पूर्व डाकमतपत्र कोषांग गुमला से मतदान संबंधी सामग्री प्राप्त कर निर्धारित तिथि को निर्धारित समयावधि में डाकमतपत्र से मतदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पथरगामा प्रखंड में विभिन्न बूथों पर स्वीप अभियान चलाया गया

Next Post

+2 हाई स्कूल गोड्डा में फस्ट पोलिंग ऑफिसर को वरीय पदाधिकारियों के द्वारा प्रदान किया गया प्रशिक्षण

Next Post
+2 हाई स्कूल गोड्डा में फस्ट पोलिंग ऑफिसर को वरीय पदाधिकारियों के द्वारा प्रदान किया गया प्रशिक्षण

+2 हाई स्कूल गोड्डा में फस्ट पोलिंग ऑफिसर को वरीय पदाधिकारियों के द्वारा प्रदान किया गया प्रशिक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d