BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देव दीपावली:- पीएम मोदी के दीप जलाने के बाद गंगा के दोनों किनारों पर सजे लाखों दीप जगमगा उठें

by bnnbharat.com
November 30, 2020
in Uncategorized
देव दीपावली:- पीएम मोदी के दीप जलाने के बाद गंगा के दोनों किनारों पर सजे लाखों दीप जगमगा उठें
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी और प्रयागराज के बीच 2474 करोड़ की सिक्स लेन परियोजना का सोमवार की दोपहर लोकर्पण किया. दोपहर 2.10 पर विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी ने सबसे पहले परियोजना के मॉडल को देखा. पीएम मोदी ने कहा कि सिक्स लेन देव दीपावली पर काशी को उपहार है. मोदी ने कहा कि आजादी के बाद कभी इतना काम नहीं हुआ है. खजुरी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कृषि कानून के फायदे भी गिनाएं और विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया. जनसभा के बाद पीएम मोदी हेलीकाप्टर से गंगा किनारे डोमरी पहुंचे और क्रूज से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पहुंचे. निर्माणाधीन काॉरिडोर पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है. कॉरिडोर में पीएम मोदी का स्वागत अन्नपूर्णा मंदिर के मंहत रामेश्वरपुरी ने किया. कॉरिडोर से सीधे पीएम मोदी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और बाबा का पूजन अर्चन किया.

यहां से पीएम मोदी राजघाट पहुचे और देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ किया. दीप जलाने के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हमारा ध्यान देश की विरासत और संस्कृति बचाने पर है. पीएम मोदी ने चीन को भी जवाब दिया. कहा कि चाहे सीमा पर घुसपैठ की कोशिश हो, विस्तारवादी ताकतों का दुस्साहस हो या फिर देश के भीतर देश को तोड़ने वाली साजिशें, भारत आज सबका मुहतोड़ जवाब दे रहा है. पीएम ने यह भी कहा कि गंगा की अविरल धारा की तरह विकास की गंगा भी यहां बहती रहेगी.

पीएम के दीप जलाने के बाद गंगा के दोनों किनारों पर सजे लाखों दीप जगमगा उठें. राजघाट पर दीपदान के बाद पीएम क्रूज से रविदास घाट की ओर रवाना हुए. इस दौरान घंटेभर गंगा के दोनों किनारे पर होने वाले दीपदान का नजारा लिया. चेतसिंह घाट के सामने रुक कर लेजर शो देखा. इसके बाद क्रूज से ही रविदास घाट पहुंचे. यहां संत की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद सड़क मार्ग से सारनाथ रवाना हो गए. सारनाथ में पीएम मोदी लाइट एंड साउंड शो देखेंगे. इसका शुभारंभ इसी महीने पीएम मोदी ने किया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिना दहेज के शादी पर , दुल्हन बोली सात जन्मों तक मिलें मुझे ऐस सास-ससुर

Next Post

देव दीपावली पर काशी की अद्भुत छठा

Next Post
देव दीपावली पर काशी की अद्भुत छठा

देव दीपावली पर काशी की अद्भुत छठा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d