रांची: झारखंड के राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा विकास मेला सह परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन सराइकेला जिले के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत खरसावां के झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक एवं ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर किया.सरकार के एक वर्ष पुरे होने के उपलक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम के द्वारा 124 नई योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिसमें 20 योजनाओं का उद्घाटन भी मौके पर किया गया. 40335 लाभुकों को 43.34 करोड़ राशि के परिसंपत्ति का वितरण किया गया.
पूरे कार्यक्रम में जिले का सबसे बड़ा स्टेडियम दर्शकों एवं लाभुकों द्वारा खचाखच भरा रहा. पूरे मैदान में जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए गए थे. सरकार के तमाम विभागों के अधिकारी अपने अपने स्टॉलों पर आम लोगों को विभाग से संबंधित सविधाओं को आमजनों को बतलाते देखे गए.

