BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रघुवर सरकार में विकास को मिला नया आयामः सुनिल सिंह

by bnnbharat.com
December 10, 2019
in Uncategorized
रघुवर सरकार में विकास को मिला नया आयामः सुनिल सिंह

रघुवर सरकार में विकास को मिला नया आयामः सुनिल सिंह

Share on FacebookShare on Twitter
  • होगी झारखंड जल ग्रिड की स्थापना
  • पिछले 5 वर्षों में 8044 अतिरिक्त गांव को पाइपलाइन से जोड़ा गया
  • 7500 नई योजनाओं पर काम पूरा हुआ

रांचीः भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह सांसद सुनील सिंह ने कहा कि रघुवर सरकार ने पिछले 5 वर्षों में सिंचाई और पेयजल क्षेत्र में विकास के नए आयाम खोले . गैर भाजपाई सरकारों ने इन क्षेत्रों में समस्याओं को वर्षों तक लटकाया जबकि भाजपा सरकार ने पिछले 5 वर्षों में राज्य की एक बड़ी आबादी को साफ पेयजल मुहैया कराया है.

माइंस क्षेत्रों में लोग पहले फ्लोराइड व अन्य हानिकारक रसायन वाला पानी पीने को मजबूर थे. रघुवर सरकार ने पाइप लाइन के जरिए जलापूर्ति योजना शुरू की. केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध डीएमएफटी फंड की सारी राशि पाइप लाइन से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए खर्च की गई.

2014 में सिर्फ 2400 गांव तक पाइपलाइन थी जबकि पिछले 5 वर्षों में 8044 अतिरिक्त गांव को पाइपलाइन से जोड़ा गया. 2014 तक राज्य की सिर्फ 12 फ़ीसदी आबादी को पाइप लाइन से पेयजल मिल रहा था अब 35 फ़ीसदी आबादी को पाइप लाइन से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है. पहले लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत 1200 योजनाओं का काम हुआ था.

पिछले 5 साल में 7500 नई योजनाओं पर काम पूरा हुआ है. डीएमएफटी के तहत राज्य के 6 जिलों को पूर्णता पाइप जलापूर्ति योजना से जोड़ा गया है.

483 फ्लोराइड प्रभावित टोलों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है

सांसद ने कहा कि जहां तक सिंचाई योजनाओं का सवाल है राज्य में 4 साल पहले तक 16% खेतों तक सिंचाई की सुविधा थी अब 37% है कृषि भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

वर्तमान समय में 2,10,720  हेक्टेयर क्षेत्र कृषि भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. हर खेत तक पानी उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है.

भाजपा के संकल्प पत्र में राज्य में सूखे और पानी की कमी की समस्या के संपूर्ण निवारण के लिए झारखंड जल ग्रिड की स्थापना करने की बात कहीं गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानें सर्दी में कैसे बचायें बच्चों को ठंड और निमोनिया से…

Next Post

लापता हुआ चिली का सैन्य विमान, सवार थे 38 लोग

Next Post
लापता हुआ चिली का सैन्य विमान, सवार थे 38 लोग

लापता हुआ चिली का सैन्य विमान, सवार थे 38 लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d