BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूरे राज्य की विकास अब प्राथमिकता: हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
January 19, 2020
in Uncategorized
पूरे राज्य की विकास अब प्राथमिकता: हेमंत सोरेन

पूरे राज्य की विकास अब प्राथमिकता: हेमंत सोरेन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य के बरहेट और दुमका विधानसभा में जनप्रतिनिधि के रूप में बेहतर काम करने के लिए चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड 2019 से सम्मानित किया जाएगा. मुख्यमंत्री रविवार को रांची से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए. यह सम्मान उन्हें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कर कमलों से नई दिल्ली में दिया जाएगा. सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा.
नई दिल्ली के लिए रवाना होने के पहले मुख्यमंत्री ने रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हर क्षेत्र का विकास उनकी प्रतिबद्धता है.

उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है. उन्हें झारखंड की सवा तीन करोड़ लोगों ने जो सम्मान दिया है, उसकी आवाज दूर तक जा रही है. “चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड उन्हें नहीं बल्कि राज्य की जनता को मिल रहा है. यह पुरस्कार उनके लिए नहीं, राज्य के लोगों के लिए है. भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों अवार्ड सम्मान की बात है. वे उनके प्रति आभार प्रकट करते है.” हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास में संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में कही.

मालूम हो कि मुख्यमंत्री को बरहेट और दुमका विधानसभा क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि के रूप में अनुकरणीय कार्य करने के लिए “चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019“ से 20 जनवरी 2020 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा सम्मानित किया जाएगा.

लगातार राज्य के लोगों का मुख्यमंत्री से मिलने की बात पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के लोगों को मैं नमन करता हूं. यह सुनने वाली सरकार है, सबकी सुनेगी और सबको साथ लेकर चलेगी. 5 साल में जो दुर्दशा राज्य की हुई है, उसे भी ठीक करना है. यह जिम्मेदारी हम पर है. लोगों से मिल रहा हूं और उनकी समस्याओं का समाधान करने में जुटा हूं. मैं केवल काम करता हूं. लोगों की समस्याओं का समाधान हो, यही मेरी प्राथमिकता है.

गौरतलब हो कि इस सम्मान के लिए हेमंत सोरेन के नाम का चयन देश के पूर्व चीफ जस्टिस, एनएचआरसी के पूर्व अध्यक्ष जी बालकृष्णन और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा की एक ज्यूरी ने किया है. ज्यूरी ने हेमंत सोरेन का नाम चौंपियन ऑफ चेंज अवार्ड 2019 के लिए चयनित किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दीपक सिंह टाइगर के नेतृत्व में सभी प्रखंड से आए लोगों ने ग्रहण की झारखंड एकता मंच की सदस्यता

Next Post

हेमंत ने 22 दिन के शासनकाल में 5 बार राष्ट्रीय राजधानी गये, 9 दिन दिल्ली में बिताया: भाजपा

Next Post
हेमंत ने 22 दिन के शासनकाल में 5 बार राष्ट्रीय राजधानी गये, 9 दिन दिल्ली में बिताया: भाजपा

हेमंत ने 22 दिन के शासनकाल में 5 बार राष्ट्रीय राजधानी गये, 9 दिन दिल्ली में बिताया: भाजपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d