BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत की विकास यात्रा होगी तेज, प्रधानमंत्री का अभिनंदन: जेपी नड्डा

by bnnbharat.com
May 13, 2020
in समाचार
भारत की विकास यात्रा होगी तेज, प्रधानमंत्री का अभिनंदन: जेपी नड्डा

भारत की विकास यात्रा होगी तेज, प्रधानमंत्री का अभिनंदन: जेपी नड्डा

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित विशेष आर्थिक पैकेज को ”ऐतिहासिक” बताते हुए बुधवार को कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के साथ साथ, देश के विभिन्न वर्गों को तथा आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को मजबूती प्रदान करने वाला है.

नड्डा ने अपने बयान में कहा, ” प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश में विकास को गति देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष एवं ऐतिहासिक पैकेज की घोषणा की है. यह पैकेज देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लगभग 10 फीसदी के बराबर है. मैं इसका स्वागत करता हूं और प्रधानमंत्री का अभिनंदन करता हूं.” उन्होंने कहा कि यह पैकेज केवल कोविड-19 से लड़ने का माध्यम ही नहीं है बल्कि यह देश को सशक्त और आत्मनिर्भर भी बनाएगा.

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 महामारी से जीवटता के साथ मुकाबला कर रहे समग्र राष्ट्र के विकास एवं देशवासियों के कल्याण के लिये प्रधानमंत्री की ओर से घोषित यह पैकेज अत्यंत सराहनीय कदम है . नड्डा ने कहा, ” आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज के जरिये देश के विभिन्न वर्गों को एवं आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को मजबूती प्रदान की जा सकेगी.” उन्होंने कहा कि 20 लाख करोड़ रूपये का यह पैकेज देश की विकास यात्रा को गति देगा .

उन्होंने कहा ”आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिये इस पैकेज में देश के गरीबों, मजदूरों, मध्यम वर्ग और लघु उद्योगों का खास ध्यान रखा गया है, जो कि आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का आधार हैं . ”

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ” इसमें मध्यम वर्ग और करदाताओं का खास ध्यान रखा गया है . यह पैकेज अपने आप में ऐतिहासिक है और आर्थिक क्षेत्र को जबर्दस्त गति देने वाला है.”

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर भारत को आत्म-निर्भर बनाने में मदद के लिए मंगलवार को कुल 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की और स्थानीय कारोबारों को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया.

प्रधानमंत्री ने बड़े आर्थिक सुधारों का संकेत देते हुये कहा ,”यह आर्थिक पैकेज हमारे श्रमिकों, किसानों, ईमानदार करदाताओं सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों और कुटीर उद्योगों के लिये होगा. पैकेज में भूमि, श्रम, नकदी और कानून सभी क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है. यह पैकेज भारतीय उद्योग जगत के लिये है, उसे बुलंदी पर पहुंचाने के लिये है. ” कुल 20 लाख करोड़ रुपये के इस पैकेज में आरबीआई द्वारा अब तक कोविड-19 संकट से निपटने के लिए घोषित उपाय भी शामिल हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली से मजदूर साइकिल से पहुंचे लखीसराय

Next Post

16 मई को आ सकता है ‘चक्रवाती तूफान’: IMD

Next Post
16 मई को आ सकता है ‘चक्रवाती तूफान’: IMD

16 मई को आ सकता है 'चक्रवाती तूफान': IMD

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d