BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर जनादेश के साथ ‘विश्वासघात’ करने का लगाया आरोप

by bnnbharat.com
January 2, 2020
in समाचार
देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर जनादेश के साथ ‘विश्वासघात’ करने का लगाया आरोप

देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर जनादेश के साथ 'विश्वासघात' करने का लगाया आरोप

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: महाराष्‍ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे सरकार पर तंज कसा है. बिना किसी का नाम लिए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार मुंबई के ‘मातोश्री’ से नहीं बल्कि ‘दिल्ली के मातोश्री’ से चलेगी.

फडणवीस ने गठबंधन में सहयोगी कांग्रेस नेतृत्व के दखल को लेकर यह तंज कसा है. आपको बता दें कि मुंबई में उद्धव ठाकरे का जो घर है उसका नाम मातोश्री है.

फडणवीस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस बयान पर भी तंज कसा कि उन्होंने अपने दिवंगत पिता बाला साहेब ठाकरे से वादा किया था कि वो शिवसैनिक को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाएंगे.

उन्होंने कहा, ‘अगर बाल ठाकरे को पता चलेगा कि चुनाव के बाद शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस के साथ चली गई है, तो वो स्वर्ग में रो रहे होंगे.’ उन्होंने शिवसेना पर जनादेश के साथ ‘विश्वासघात’ करने का आरोप लगाया. फडणवीस ने लोगों से उद्धव ठाकरे नीत पार्टी को आगामी पालघर जिला परिषद चुनाव में करारा जवाब देने की अपील की.

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिवसेना ने हिन्दुत्व के विचारक वीडी सावरकर को ‘अपशब्द’ कहने वालों के साथ समझौता किया है. उन्होंने पूछा कि ‘अंदरूनी कलह’ के बीच ठाकरे नीत सरकार कितने दिन चलेगी? फडणवीस ने आरोप लगाया कि शिवसेना ने न सिर्फ जनादेश के साथ ‘विश्वासघात’ किया, बल्कि चुनाव पूर्व सहयोगी भाजपा के साथ भी विश्वासघात किया है.

दोनों पार्टियों ने विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था. उन्होंने कहा कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जितनी सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से 70 फीसदी सीटों पर जीत दर्ज की और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. वहीं, शिवसेना ने जितनी सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से वह सिर्फ 45 प्रतिशत सीट ही जीत पाई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

NCP के वरिष्ठ नेता डीपी त्रिपाठी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Next Post

आपसी रंजिश में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

Next Post
आपसी रंजिश में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

आपसी रंजिश में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d