BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज से मिले देवेंद्र बन रहा नए समीकरण का केंद्र

by bnnbharat.com
January 8, 2020
in Uncategorized
राज से मिले देवेंद्र बन रहा नए समीकरण का केंद्र

राज से मिले देवेंद्र बन रहा नए समीकरण का केंद्र

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबईः महाराष्ट्र में फिर बड़ी फेरबदल के बादल छाए दिख रहें हैं. राजनीति के रास्तों से खबर है कि पूर्व मुख्यमंत्री  और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे  से मुलाकात की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस मुलाकात के बाद अब राज्य में नए राजनीतिक समीकरण बनने की अटकलें तेज हो गई हैं.

बता दें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने शिवसेना के एनसीपी और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी थी. राज ठाकरे ने कहा था कि यह महाराष्ट्र की जनता का अनादर है.

एमएनएस प्रमुख ने कहा था कि शिवसेना का एनसीपी और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाना सही नहीं है. इन सबसे हटकर जनादेश की बात करें तो 24 अक्टूबर को आए चुनाव परिणाम में बीजेपी 105 सीटों के साथ सबसे बड़ी दल बनकर उभरी थी.

वहीं शिवसेना को 54 सीटें जीत मिली थी. एनसीपी के खाते में 56 सीटें जबकि कांग्रेस 44 सीटें हासिल कर चौथे स्थान पर रही थी.

राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस को महज एक सीट पर ही जीत मिली थी. इस एक सीट से बीजेपी क्या समीकरण निकालेगी ये तो आनेवाला वक्त ही बताएगा लेकिन इस मुलाकात से सत्ता के गलियारे की हलचल तेज हो गई है.

लेकिन चर्चा यह भी है कि राज ठाकरे अपनी पार्टी के झंडे का रंग भी बदलने जा रहे हैं और इसे भगवा करने जा रहे हैं। वर्तमान में एमएनएस के झंडे में तीन रंग हैं- केसरिया, हरा और नीला. पार्टी के ऑफिशल ट्विटर से भी पुराने झंडे की तस्वीर को हटा दिया गया है .

इस बात से इस तथ्य को मजबूती मिलती है कि क्या मनसे का मन बीजेपी से मिल रहा. बताते चलें कि महाराष्ट्र में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही एमएनएस को विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक सीट ही मिली थी. 23 जनवरी को एमएनएस के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है.

इस सम्मेलन में राज ठाकरे कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं. कहा जा रहा है कि यह बड़ी घोषणा नागरिकता संशोधन कानून पर पूरे देश में अलग-थलग पड़ चुकी बीजेपी को राहत देने वाली हो सकती है.

 

 

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तबरेज अंसारी हत्याकांड पर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक इरफान ने कहा- भाजपा व आरएसएस के लोगों ने की तबरेज की हत्या

Next Post

हीटर की वजह से फ्लैट में लगी आग, 3 की मौत

Next Post
हीटर की वजह से फ्लैट में लगी आग, 3 की मौत

हीटर की वजह से फ्लैट में लगी आग, 3 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d