BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देवेंद्र सिंह मामला: NIA सख्त, बारामूला में अलग-अलग जगहों पर चल रही छापेमारी

by bnnbharat.com
September 22, 2020
in समाचार
देवेंद्र सिंह मामला: NIA सख्त, बारामूला में अलग-अलग जगहों पर चल रही छापेमारी
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू: पुलिस के निलंबित उपाधीक्षक देवेंद्र सिंह मामले में जम्मू-कश्मीर में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले की जांच को लेकर मंगलवार सुबह से ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है.

मालूम हो कि जम्मू में विशेष अदालत के समक्ष दाखिल एनआईए के आरोपपत्र के मुताबिक सिंह पाकिस्तान उच्चायोग में अपने आका के संपर्क में था, जिसे बाद में इस्लामाबाद भेज दिया गया. सिंह जम्मू कश्मीर पुलिस की ‘एंटी हाइजैकिंग यूनिट’ में तैनात था.
देवेंद्र सिंह के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत 3064 पन्ने का आरोपपत्र दाखिल किया गया था. इसमें आतंकवादी संगठन के आतंकवादियों को पनाह देने में पुलिस अधिकारी की संलिप्तता का ब्योरा रखा गया था.
आरोपपत्र में कहा गया था कि उसने (देवेंद्र सिंह) पाकिस्तान उच्चायोग में अपने संपर्क का नंबर ‘पाक भाई’ के नाम से सेव करके रखा था. उसका संपर्क उसे बलों में तैनाती और कश्मीर घाटी में ‘अति विशिष्ट लोगों के आगमन’ सहित कई कार्यों की जिम्मेदारी देता था.

हिजबुल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने के बाद सिंह को उसके पाकिस्तानी आका ने विदेश मंत्रालय में संपर्क स्थापित करने को कहा था. एनआईए के अधिकारियों ने कहा था कि हालांकि सिंह को पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारियों के नापाक मंसूबे को पूरा करने में कामयाबी नहीं मिली.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मॉनसून सत्र का अंतिम दिनः सदन में विपक्ष का हंगामा, बीजेपी विधायक रणधीर सिंह को स्पीकर ने किया मार्शल आउट

Next Post

हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा- लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का ओवर टर्निंग प्वा‍इंट रहा

Next Post
हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा- लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का ओवर टर्निंग प्वा‍इंट रहा

हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा- लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का ओवर टर्निंग प्वा‍इंट रहा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d