नई दिल्ली:- 66वें फिल्मफेयर टेक्निकल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा शनिवार शाम को की गई है. इसमें अभिनेत्री काजोल, श्रुति हासन, नेहा धूपिया, नीना कुलकर्णी, मुक्ता भावे और शिवानी रघुवंशी स्टारर ‘देवी’ को बेस्ट शॉर्ट फिल्म (पॉपुलर) चुना गया है. शॉर्ट फिल्म का निर्देशन प्रियंका बनर्जी ने किया था, जो कि 13 मिनट की थी. तो वहीं अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के लिए रमजान बुलुट और आरपी यादव को बेस्ट एक्शन और प्रसाद सुतार को बेस्ट वीएफएक्स का पुरस्कार दिया गया. इसके अलावा बेस्ट एक्टर के लिए अजय देवगन, सुशांत सिंह राजपूत और इरफान खान नॉमिनेट हुए हैं. तो वहीं बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी के लिए तापसी पन्नू और कंगना रणौत के बीच टक्कर हैं.

