BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रत्येक सोमवार को बासुकीनाथ मंदिर में दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु

by bnnbharat.com
August 6, 2020
in समाचार
प्रत्येक सोमवार को बासुकीनाथ मंदिर में दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु
Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: उपायुक्त राजेश्वरी बी की अध्यक्षता में बाबा बासुकीनाथ सभागार में मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोलने के संबंध में बैठक की गई. उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सरकार के निर्देशानुसार बासुकीनाथ मंदिर 22 मार्च से ही आम लोगों के लिए बंद है. यहां सावन एवं भादो माह में लाखों की संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं, लेकिन इस साल कोविड-19 के कारण आम लोगों को दर्शन की इजाजत नहीं दी गई है. सावन के पूरे माह परंपरा के अनुसार होने वाले पूजा का ऑनलाइन प्रसारण किया गया.

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा बासुकीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को सीमित संख्या में जाने देने की बात कही गयी है. राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं को दर्शन कराने की पूरी व्यवस्था का ब्लू प्रिंट तैयार कर राज्य में गठित समिति को समर्पित करने को कहा है.

उपायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक दर्शन करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक सीमित संख्या में श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. दर्शन करने से पूर्व श्रद्धालुओं को ऑनलाइन निबंधन कराना होगा जिसमें उनका नाम, उम्र, पहचान पत्र की आवश्यकता होगी. ऑनलाइन निबंधन में 5 वर्ष से कम एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग अपना निबंधन नहीं करा पाएंगे साथ ही जिन्हें बीपी, शुगर, डायबिटीज या दिल की बीमारी है, उन्हें भी मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलेगी. हर सोमवार के लिए 300 की संख्या में श्रद्धालु ऑनलाइन निबंधन करा पाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय स्तर की देशभक्ति कविता प्रतियोगिता आयोजित कर रहा सीसीआरटी

Next Post

157 लोगों ने किया कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण

Next Post
157 लोगों ने किया कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण

157 लोगों ने किया कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d