BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड-बिहार के क्षेत्र संघचालक बने देवव्रत पाहन

by bnnbharat.com
March 20, 2021
in समाचार
झारखंड-बिहार के क्षेत्र संघचालक बने देवव्रत पाहन
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की बेंगलुरु में चल रही प्रतिनिधि सभा की बैठक में सभी क्षेत्रों की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ. संघ ने कार्य की दृष्टि से पूरे देश को 11 क्षेत्र और 43 प्रांत में विभाजित किया है. प्रत्येक तीन वर्ष पर होने वाले इस चुनाव में प्रतिनिधि सभा की बैठक में ही क्षेत्र का चुनाव होता है. शुक्रवार की रात उत्तर पूर्व क्षेत्र (झारखंड-बिहार) की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ.

इसमें सह क्षेत्र संघचालक देवव्रत पाहन को क्षेत्र संघचालक की जिम्मेदारी दी गई. वहीं, वर्तमान क्षेत्र संघचालक सिद्धिनाथ सिंह को नई जिम्मेदारी दी जाएगी. सिद्धिनाथ सिंह लगभग 8 वर्षों से क्षेत्र संघचालक का दायित्व संभाल रहे थे. देवव्रत पाहन को 2018 में प्रांत संघचालक से सह क्षेत्र संघचालक का दायित्व दिया गया. वे सेल टैक्स विभाग में वरीय अधिकारी के पद पर कार्यरत थे. सेवानिवृत्ति के बाद अपना पूरा समय संघ के काम में लगा रहे हैं. संघ के अनुषांगिक संगठनों को भी समय देते हैं.देवव्रत पाहन के साथ ही अनिल ठाकुर संपर्क प्रमुख, अजय कुमार सेवा प्रमुख, मनोज कुमार शारीरिक प्रमुख, प्रेम अग्रवाल व्यवस्था प्रमुख, देवव्रत प्रसाद बौद्धिक प्रमुख एवं सूबेदार जी धर्म जागरण समन्वय के क्षेत्र प्रमुख होंगे. इनमें से कई लोग पहले से ही इस दायित्व को संभाल रहे थे. क्षेत्र की शेष टोली की घोषणा आज सरकार्यवाह करेंगे. क्षेत्र कार्यवाह, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख, क्षेत्र प्रचारक आदि की घोषणा बाकी है. संघ सूत्रों के अनुसार सिद्धिनाथ सिंह को ग्राम विकास की जिम्मेदारी दी जा सकती है. इस क्षेत्र में वे स्वयं बेहतर काम कर सैकड़ों लोगों को रोजगार दे रहे हैं. वे राष्ट्रीय सेवा भारती के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हजारीबाग-कटकमसांडी मेन रोड पर हादसा: बाइक सवार की मौत

Next Post

एक ही यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री पर पढ़ा रहे हजार से अधिक टीचर, जांच में खुलासा

Next Post
एक ही यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री पर पढ़ा रहे हजार से अधिक टीचर, जांच में खुलासा

एक ही यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री पर पढ़ा रहे हजार से अधिक टीचर, जांच में खुलासा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d