विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने बुधवार को जारी नए सर्कुलर में बताया कि शेड्यूल्ड इंटरनेशनल पैसेंजर फ्लाइट्स पर भारत में लगी रोक 28 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी गई है. मालवाहक उड़ानों और बबल अरेंजमेंट की फ्लाइट्स को इस रोक से छूट है. डीजीसीए ने कहा कि ये पाबंदी इंटरनेशनल ऑल-कार्गो ऑपरेशंस और मंजूरी प्राप्त फ्लाइट्स पर लागू नहीं होगी. बबल अरेंजमेंट की फ्लाइट्स पर भी कोई असर नहीं होगा.
भारत में इंटरनेशनल उड़ानों पर अभी रोक नहीं हटने वाली है. डीजीसीए ने आज जारी नए सर्कुलर में इसकी जानकारी दी. विदेशी उड़ानों पर लगी रोक अब 28 फरवरी 2022 तक के लिए बढ़ा दी गई है. इससे साफ है कि अब इन्हें दोबारा शुरू करने पर मार्च में ही कोई फैसला हो पाएगा.
भारत में विदेशी उड़ानों पर करीब दो साल से रोक जारी है. कोरोना महामारी के चलते 2020 में 23 मार्च को देश भर में लॉकडाउन लगाया गया था. विदेशी उड़ानों का परिचालन तब से ही बंद है. हालांकि बाद में जुलाई 2020 में कुछ देशों के साथ खास बबल अरेंजमेंट के तहत उड़ानें शुरू की गई. अभी करीब 40 देशों के साथ बबल अरेंजमेंट वाली खास पैसेंजर फ्लाइट्स का परिचालन हो रहा है.

