BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजभवन पहुंचे डीजीपी, महिला उत्पीड़न की घटना पर पुलिसिया कार्रवाई की दी जानकारी

by bnnbharat.com
December 14, 2020
in समाचार
रमजान के महीने में सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की अपील
Share on FacebookShare on Twitter

राज्यपाल ने महिला सुरक्षा और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

रांची: झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजपी) एम.वी. राव सोमवार को राजभवन पहुंचे और हाल के दिनों में घटित महिला उत्पीड़न की घटना पर पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अवगत कराया.

राज्यपाल ने दुमका और खूंटी समेत विभिन्न इलाकों में सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर चिंता जताते हुए महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस थानों को और अधिक संवेदनशील बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने हाल के दिनों में घटित सामूहिक दुष्कर्म की घटना की सघन जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृति पर अंकुश को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से उठाये गये कदम की जानकारी भी ली.

सूत्रों के मुताबिक डीजीपी की ओर से राज्यपाल को यह भी जानकारी दी कि दुमका में एक आदिवासी महिला से 17 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और इस कांड के अन्य आरोपियों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. वहीं खूंटी में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. डीजीपी की ओर से राज्यपाल को यह भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी, साथ ही उन्हें फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से सजा दिलाने की कोशिश होगी.

गौरतलब है कि राज्य में हाल के दिनों में घटित सामूहिक दुष्कर्म की घटना से झारखंड पुलिस की काफी किरकिरी हुई है. मुख्य विपक्षी दल बीजेपी की ओर से भी आरोप लगाया है कि हाल के दिनों में राज्य में महिला उत्पीड़न की घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई है, वहीं झारखंड पुलिस के वेबसाइट में पिछले दो महीने से महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न और दुष्कर्म से संबंधित आंकड़े को अपडेट नहीं किया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड ब्यूरोक्रेसी : टॉप लेवल के आईएएस का राज्य से मोह भंग

Next Post

नक्सली पोस्टर चिपकाते एक युवक को पुलिस ने पकड़ा

Next Post
शहादत दिवस के दौरान माओवादियों ने फिर की पोस्टरबाजी

नक्सली पोस्टर चिपकाते एक युवक को पुलिस ने पकड़ा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d