BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

DGP ने इस्तीफे की खबर का किया खंडन, कहा- झूठी खबर चलाकर सनसनी फैलाई गई

by bnnbharat.com
August 24, 2020
in Uncategorized
DGP ने इस्तीफे की खबर का किया खंडन, कहा- झूठी खबर चलाकर सनसनी फैलाई गई
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय एक बार फिर से चर्चा में हैं. इस बार चर्चा उनके इस्तीफा की खबर को लेकर है. दरअसल बिहार के पुलिस कप्तान यानी डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के इस्तीफे की खबर रविवार की देर रात सोशल मीडिया में अचानक जंगल में आग की तरह फैलने लगी. देखते ही देखते फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मस पर पांडेय के इस्तीफा देने की खबरें वारयल होने लग गईं.

सोशल मीडिया में यह बात तेजी से फैल गई कि डीजीपी इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने वाले हैं और कई लोकल खबरिया पोर्टल्स ने भी इस न्यूज को प्रकाशित कर दिया, जिसके बाद डीजीपी को खुद इस खबर का खंडन करने के लिए सामने आना पड़ा.

सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहने वाले डीजीपी ने तुरंत इस खबर का न केवल खंडन किया बल्कि देर रात एक ट्वीट भी करते हुए इस खबर को झूठा और निराधार बताया.

डीजीपी ने ट्वीट करते हुए लिखा- अभी बिहार के एक पोर्टल न्यूज़ ने मेरे नौकरी से इस्तीफ़ा देने के बारे में एक झूठी खबर चला कर सनसनी फैला दी है. इसको किस स्तर की पत्रकारिता कहेंगे आप ?हालांकि यह खबर कहां से आई इसके बारे में जानकारी नहीं लेकिन रविवार की देऱ शाम से यह खबर बड़ी तेजी से फैली.

मालूम हो कि इससे पहले भी बिहार के एक अखबार में डीजीपी के बिहार के भोजपुर जिला के एक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की खबर छपी थी जिसका भी उन्होंने खंडन किया था.

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का नाम हाल के दिनों में मीडिया में काफी सुर्खियों में रहा है. सुशांत सिंह राजपूत केस में उन्होंने पुलिस के पक्ष और बिहार पुलिस द्वारा की गई तहकीकात को मीडिया के सामने बड़ा ही पुख्ता तरीके से रखा था.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अद्वितीय है भारतीय संविधान, समाज के प्रत्येक वर्ग का रखता है ध्यान

Next Post

मायावती का योगी सरकार पर निशाना, बोलीं- क्या यही रामराज्य है ?

Next Post
हैदराबाद पुलिस से सीख ले यूपी और दिल्ली की पुलिस : मायावती

मायावती का योगी सरकार पर निशाना, बोलीं- क्या यही रामराज्य है ?

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d