रांची: राज्य के पुलिसम निदेशक एमवी राव ने शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और रांची, जमशेदपुर एवं धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर कोविड-19 के कारण लॉक-डाउन के दौरान प्रिंट मीडिया को भी आवश्यक सेवाओं में सम्मिलित किये जाने का निर्देश जारी किया है.
डीपीजी द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि कोविड-19 के कारण लॉकडाउन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्रालय द्वारा प्रिंअ एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भी आवश्यक सेवाओं में सम्मिलित करने का आदेश दिया है.
इस संबंध में 24 मार्च को जारी पत्र के आलोक में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अधिकृत प्रतिनिधियों एवं वाहनों को दी गयी छूट का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए.

