रांची: डीजीपी एम वी राव ने झारखंड पुलिस के वैसे सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों जो कोरोना संक्रमण से संक्रमित थे और स्वस्थ होकर 14 दिनों की होम कोरेन्टाईन अवधि पूरी कर चुके हैं, उन सभी से राज्य के अन्य कोरोना संक्रमित नागरिकों के लिए प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की है.
अपने सामाजिक दायित्वों को समझते हुए कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए झारखंड पुलिस के कई पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा प्लाज्मा डोनेट करने की इच्छा व्यक्त की गई है.
इस कोविड-19 की वैश्विक महामारी के समय झारखंड पुलिस ने अपने सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वह्न करते हुए लॉकडाउन अवधि में भी सामुदायिक रसोई के माध्यम से राज्य के 342 थानों में कुल 39,26,126 से ज्यादा जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया है.
18 अगस्त तक झारखंड पुलिस के संक्रमित पदाधिकारियों की कुल संख्या 3238 है. जिनमें 2271 पदाधिकारी एवं कर्मी स्वस्थ चुके हैं.

