रांची: झारखंड के पुलिस महानिदेशक एमवी राव की मां का आज विजयवाड़ा में निधन हो गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ,पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की है.
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पुलिस महानिदेशक एमवी राव की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया है. मुख्यमंत्री ने कहा ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करें.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डाॅ. रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक व्यक्त करते हुए आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की है. नेतागण ने दुख की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की भी प्रार्थना की.
गौरतलब है कि डीजीपी एमवी राव की माता काफी दिनों से बीमार थी और उनका इलाज विजयवाड़ा के एक अस्पताल में चल रहा था. अस्पताल में ही शनिवार अहले सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. मां के बीमार होने पर राव सड़क मार्ग से विजयवाड़ा के लिए रवाना हुए थे. डीजीपी एम वी राव आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले के रहने वाले हैं. उनकी मां की उम्र करीब 90 वर्ष थी. वह अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं.

