BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संजीव कुमार सिंघल बिहार के नए DGP नियुक्त

by bnnbharat.com
December 20, 2020
in समाचार
संजीव कुमार सिंघल बिहार के नए DGP नियुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी संजीव कुमार सिंघल को शनिवार को राज्य का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया. यहां जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई. सिंघल राज्य पुलिस प्रमुख गुप्तेश्वर पांडेय के सिंतबर में स्वैछिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद से इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे.

गृह विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि बिहार कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार सिंघल को अगले आदेश तक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया जाता है. वह 31 अगस्त 2021 को सेवानिवृत्त होंगे.

कौन हैं संजीव कुमार सिंघल

एसके सिंघल 1988 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं. बिहार के डीजीपी नियुक्त होने से पहले वह होमगार्ड के निदेशक के रूप में कार्यरत थे. इसी साल 23 सितंबर को 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पांडेय ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले लिया था, तब एसके सिंघल को बिहार के डीजीपी पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था. अब सिंघल को पूर्ण कालिक डीजीपी नियुक्त कर दिया गया है.

बिहार में डीजीपी के पद पर एसके सिंघल की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है. साल 1996 में सिंघल सीवान जिले के एसपी पद पर कार्यरत थे. तब उनपर बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन ने हमला करवाया था. इस हमले के बाद सिंघल ने शहाबुद्दीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद साल 2007 में अदालत ने उसे दोषी माना और आखिरकार उसे सजा मिली. हाल में ही बिहार सरकार की पहल पर बाहुबली शहाबुद्दीन को सीवान से दिल्ली की तिहाड़ जेल शिफ्ट कर दिया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिक्षक से 60 हजार की लूट

Next Post

घर के दरवाजे पर अपराधियों ने अधेड़ को मारी गोली

Next Post
अपराधियों ने थाने के सामने एक शख्स को मारी गोली, मौत

घर के दरवाजे पर अपराधियों ने अधेड़ को मारी गोली

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d