BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रवि हत्याकांड में ढ़ाबा मालिक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

by bnnbharat.com
October 14, 2019
in Uncategorized
रवि हत्याकांड में ढ़ाबा मालिक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Dhaba owner arrested in Ravi murder case, inquiry continues

Share on FacebookShare on Twitter

रायबरेली: रायबरेली के रवि हत्याकांड पर चौतरफा बवाल के बाद पुलिस ने ढ़ाबा मालिक सुरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है. गोपनीय स्थान पर उससे पूछताछ की जा रही है. मामले का खुलासा करने के बाद पुलिस हत्यारोपी को सीजेएम कोर्ट में पेश कर सकती है.

दरअसल, 9 अक्टूबर को रवि उर्फ आदित्य अपने दोस्तों के साथ मिलएरिया थाना क्षेत्र के रतापुर चौराहे स्थित सोमू ढ़ाबा में खाना खाने गया था. जहां किसी बात को लेकर उनका ढ़ाबे के स्टॉफ से झगड़ा हो गया था. जिस पर ढ़ाबे के मालिक व उसके गुर्गों ने रवि और उसके साथियों को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.

इस मारपीट के बाद अगले दिन सुबह रवि की लाश हरचंदपुर थाना क्षेत्र महाराजगंज रोड पर मिली थी. जिस पर जमकर बवाल हुआ. मारपीट के वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि किस क्रूरता के साथ ढ़ाबे के अंदर रवि व उसके साथियों को पीटा जा रहा है.

आदित्य हत्याकांड में कई राज सीसीटीवी फुटेज भी खोलेंगे. सोमू ढ़ाबा में सीसीटीवी फुटेज खोलने के लिए लखनऊ से कंपनी के एक्सपर्ट को बुलाया गया है, क्योंकि बिना पासवर्ड के डिजिटल वीडियो रिकॉर्डिंग (डीवीआर) खोलना आसान नहीं है. उधर, सीसीटीवी फुटेज से यह बात सामने आ रही है कि किसी तरह बचकर भागने के बाद आदित्य प्रताप सिंह का पीछा करते हुए दो वाहन दिखाई दे रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूजा पंडालों में योगदान देने वालों को किया गया पुरस्कृत

Next Post

PM मोदी ने 370 हटाने का विरोध करने वाले सभी दलों को दी चुनौती

Next Post
PM मोदी ने 370 हटाने का विरोध करने वाले सभी दलों को दी चुनौती

PM मोदी ने 370 हटाने का विरोध करने वाले सभी दलों को दी चुनौती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d