BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा, जमकर हुई खरीदारी

by bnnbharat.com
November 13, 2020
in समाचार
धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा, जमकर हुई खरीदारी
Share on FacebookShare on Twitter

महराजगंज: घुघली पुरैना-महराजगंज जिले के पुरैना खण्डी चौराहे पर धनतेरस को लेकर सजी दुकानों में जमकर खरीदारी हुई. शहर से लेकर गांव तक प्रखंडों के बाजारों में भी धनतेरस बाजार में खरीदारों की भीड़ लगी. बाजारों में धनतेरस पर जमकर धनवर्षा हुई.

इस वर्ष का धनतेरस बाजार पिछली बार के धनतेरस बाजार से उछाल पर रही. पर्व पर सुबह से लेकर देर रात तक बाजार खरीदारों से गुलजार रहा. इसमें ज्यादातर खरीदारी बड़े-छोटे वाहन, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स व बर्तन की हुई.

सुबह दस बजे से ही लोग धनतेरस की खरीदारी करने बाजार पहुंचने लगे थे. जैसे-जैसे शाम ढलती गई, बाजार की रौनक बढ़ती गई. शाम में शहर में मेले का माहौल कायम हो गया.  धनतेरस बाजार में पहुंचे लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी करते देखे गए.

धनतेरस बाजार में पहुंचे लोग सोने-चांदी के सिक्के के साथ-साथ वाहनों तक की खरीदारी करते देखे गए.  लोग अपने घरेलू प्रयोग में आने वाले बर्तनों की खरीदारी जमकर की. डिनर सेट, चम्मच सेट के अलावा थाली, ग्लास, कटोरा, प्लेट आदि के सेट खरीदते देखे गए. धनतेरस पर खरीदारी करने पहुंचे लोग बाजार से झाडू खरीदना नहीं भूल रहे थे. लोगों ने धनतेरस पर झाडू खरीदने की परंपरा का भी निर्वहन किया.

धनतेरस पर शहर के ज्वेलरी व इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की भी जमकर खरीदारी हुई. ज्वेलरी दुकानों में महिलाओं का तांता लगा रहा. सोने-चांदी के सिक्के के साथ-साथ आभूषणों की खरीदारी महिलाओं द्वारा की गई. इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर एलसीडी, एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, गीजर आदि सामान की बंफर बिक्री हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेंशनर्स को बड़ी राहत: अब घर बेठें जमा कर सकेंगे लाइफ सर्टिफिकेट

Next Post

निमोनिया की सही समय पर पहचान होने से बच्चे रहेंगे सुरक्षित: कार्यपालक निदेशक

Next Post
निमोनिया की सही समय पर पहचान होने से बच्चे रहेंगे सुरक्षित: कार्यपालक निदेशक

निमोनिया की सही समय पर पहचान होने से बच्चे रहेंगे सुरक्षित: कार्यपालक निदेशक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d