BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धनबाद : सोशल मीडिया पर भाजपा नेत्री को किया गया बदनाम, पहुंची थाने

by bnnbharat.com
September 8, 2019
in Uncategorized
धनबाद : सोशल मीडिया पर भाजपा नेत्री को किया गया बदनाम, पहुंची थाने

Dhanbad: BJP leader maligned on social media, reached the police station

Share on FacebookShare on Twitter

हम इस खबर का आपको वीडियो भी दिखाएंगे लेकिन उससे पहले हम ऊपर हेडिंग में लगे तस्वीर की बात करते है. दरअसल आप तस्वीर को देख ये सोच रहे होंगे की ये महिला मीडिया के कैमरे से अपना मुंह छिपा रही है. लेकिन ऐसा नहीं है दरअसल ये महिला अपना दर्द मीडिया के सामने बयां कर रही है और जब दर्द बयां करते-करते इनके आंसू छलक आए तो इन्होंने उन बहते हुए आंसुओ को पोछने के लिए अपना सिर नीचे कर लिया.

चलिये अब हम आपकों इस महिला की पहचान बताते है. पूरी मीडिया के सामने अपनी आंसू पोछती ये महिला और कोई नहीं बल्कि धनबाद के कालियासोल स्थित पाथरकुआं पंचायत की मुखिया व भाजपा नेत्री अनीता गोराई है. अब आप सोंच रहे होंगे की एक दबंग नेत्री के रूप में ख्याति प्राप्त कर चुकी मुखिया अनीता गोराई को भला रुलाने की हिमाकत किसने कर दी.

आप अभी तक कमला कुमारी को तो नहीं ही भूले होंगे. वही कमला कुमारी जिसने भाजपा के दबंग विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी. भाजपा नेत्री व मुखिया अनीता गोराई की कहानी भी कुछ इससे मिलती जुलती है. बस फर्क सिर्फ इतना है कि इनकी इज्जत को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करके उछाला गया. वो भी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा और इनकी माने तो ये सब कुछ निरसा क्षेत्र के भाजपा के एक दिग्गज नेता के इशारों पर हुआ. इस पोस्ट में अनीता गोराई का नाम धनबाद भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ जोड़ कर उनपर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है.


Dhanbad: BJP leader maligned on social media, reached the police station

मीडिया के सामने डबडबाई आँखों और रोती हुई भाजपा नेत्री व पाथरकुआं की मुखिया अनीता गोराई ने कहा- ‘स्वतंत्र विचार और तरुण हिन्दू नाम से फेसबुक पेज पर एक पोस्ट कर मेरे चरित्र पर ऊंगली उठाई गई है. यह पोस्ट करने वाला मधुरेंद्र गोस्वामी और जयप्रकाश सिंह है जो क्षेत्र के भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के समर्थक है. राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण मुझे निशाना बनाया जा रहा है. मेरे खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हमेशा उस भाजपा के वरिष्ठ नेता का गुणगान करते है. उन्होंने कहा कि उन्होंने इसकी सूचना थाना से लेकर पुलिस के वरीय पदाधिकारियों तक से की है लेकिन अब तक इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस जल्द उनपर चरित्रहीनता का कीचड़ उछालने वालो को गिरफ्तार नहीं करती है तो मजबूरन उन्हें आत्महत्या करना पड़ेगा.

अनीता गोराई वर्ष 2014 में निरसा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुकी है. उस वर्ष निरसा सीट से भाजपा की सीट से गणेश मिश्र ने चुनाव लड़ा था और वह महज 1000 मतों के अंतर से चूक गए थे. अब अनीता गोराई भाजपा ज्वाइन कर चुकी है, तो वह इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ने की ख्वाहिश रखती है और सारा बखेड़ा यहीं से शुरू हुआ है.

इस मामले पर पुलिस लगातार जांच कर रही है. किसी व्यक्ति विशेष ने पोस्ट नहीं किया है बल्कि पेज के द्वारा पोस्ट किया गया है फिर भी हम लोग इस मामले पर जांच कर रहे हैं, और कार्यवाही जल्द ही होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अच्छे फसल के साथ भाइयों की सलामती की प्रार्थना करेंगी बहनें

Next Post

रातू अंचल के पूर्व CO के खिलाफ जांच शुरू, PMO में की गयी थी शिकायत

Next Post
रातू अंचल के पूर्व CO के खिलाफ जांच शुरू, PMO में की गयी थी शिकायत

रातू अंचल के पूर्व CO के खिलाफ जांच शुरू, PMO में की गयी थी शिकायत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d