BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धनबाद : डिनोबली स्कूल दुष्कर्म मामला, छात्रा की हुई मेडिकल जांच

by bnnbharat.com
September 9, 2019
in समाचार
धनबाद : डिनोबली स्कूल दुष्कर्म मामला, छात्रा की हुई मेडिकल जांच

Dhanbad: Dinobali school rape case, student's medical examination

Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद के कतरास में स्थित डिनोबली स्कूल की वर्ग 4 की मासूम बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आज महिला पुरुष को सड़क पर उतरना पड़ा. कानून को जो काम स्वतः करना चाहिए, उसे कराने के लिए जनता को आंदोलन करना पड़ रहा है. शिक्षा की मंदिर दागदार हो रही है तो पिता तुल्य गुरू वहशी के छवि में समाज के सामने प्रस्तुत हो रहे हैं. जनता शहर की सड़कों पर पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने के लिए जुलूस निकाल रही है. प्रशासन यदि त्वरित कार्रवाई कर सच्चाई सामने लाकर न्यायसंगत कार्रवाई कर देती है तो सड़कों पर यह सब बखेड़ा ही खड़ा न हो.

इधर आज 7 सदस्यीय मेडिकल टीम ने पीड़ित बच्ची का परीक्षण किया है. उम्मीद की जाती है कि कल तक मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को सुपूर्द कर दिया जाएगा. दूसरी ओर पुलिस ने पीड़ित बच्ची का शनिवार को ही न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज करा दिया है. ग्रामीण एस.पी. अमन कुमार का कहना है कि आरोपित नर्स से पूछताछ की जा रही है. पूरे मामले की बारिकी के साथ जांच की जा रही है.

डिनोबली स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के अभिभावक अब पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने साथ ही अन्य बच्चियों का भविष्य सुरक्षित करने के उद्देश्य से आंदोलित हो उठे हैं. चौथे क्लास की बच्ची के साथ अनैतिक कार्य करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग लेकर अभिभावकों ने आज कतरास में जुलूस निकाला. सोमवार को अभिभावक अपने आंदोलन के दूसरे चरण में बच्चों को स्कूल न भेज खुद वहां जाकर दुष्कर्म की घटना के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे. डिनोबली समूह के वरीय पदाधिकारी भी आज जिला के वरीय पुलिस अधिकारियों से भेंट कर अपना पक्ष रखे हैं. प्रशासनिक तंत्र को चाहिए कि इस तरह के गम्भीर मामले में त्वरित जांच कर किसी निष्कर्ष पर पहुंच माहौल बिगड़ने से रोका जाये.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पोलार्ड वेस्टइंडीज टीम के नए कप्तान : रिपोर्ट

Next Post

हुड्डा, मायावती ने की मुलाकात, हरियाणा में हो सकते हैं साथ

Next Post
हुड्डा, मायावती ने की मुलाकात, हरियाणा में हो सकते हैं साथ

हुड्डा, मायावती ने की मुलाकात, हरियाणा में हो सकते हैं साथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d