धनबाद: धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह दिल्ली से सड़क मार्ग की यात्रा करते हुए धनबाद पहुंचे. लगभग बीस दिनों से वह दिल्ली में फंसे हुए थे.
सांसद के द्वारा दिल्ली से धनबाद तक यात्रा किए जाने की सूचना पाकर जिला प्रशासन ने उन्हें होम क्वारंटाइन में रहने को कहा है. साथ ही सांसद को सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करने का निर्देश दिया गया है.
इसके साथ ही धनबाद स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक लगातार उनपर निगरानी भी रख रहे है.

