धनबाद:-धनबाद एसएसपी ने निरसा में हुए बैंक डकैती कांड का मंगलवार को खुलासा किया. जिसमें चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. उनके पास से लूटे गए 16 लाख 35 हजार 760 रुपए में से तीन लाख 45 हजार ₹450 बरामद किए गए .
वहीं एसएसपी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि यह चारों अपराधी बंगाल ,बिहार और झारखंड के है. वही इसमें शामिल बृज कुमार यादव जो कि धनसार थाना क्षेत्र के जोड़ा फाटक का रहने वाला है मुख्य सरगना यही है .जो स्थानों का चयन कर टीम को गठित कर अपराध की घटना को अंजाम देता था .
वहीं एसएसपी ने बताया कि इनके पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा ,चार गोली, 3 मोबाइल और एक लूटा गया मोबाइल के साथ कांड में संलिप्त तीन मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है. बाकी पैसों की बरामदगी के लिए पूछताछ की जा रही है.

