BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धनबाद: कोरंगा बस्ती में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प

by bnnbharat.com
February 27, 2021
in समाचार
धनबाद: कोरंगा बस्ती में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद:- सदर थाना क्षेत्र के धैया स्थित कोरंगा बस्ती में शनिवार को आपसी विवाद के बाद हिंसक झड़प हुई, जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई. वहीं, कोरंगा बस्ती के कुछ लोगों ने जमकर पथराव भी किया, जिसमें कई लोगों को चोट लगने की सूचना है. आरोप है कि इस दौरान मीडियाकर्मियों से भी बदसलूकी की. इस पूरे प्रकरण में पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का भी आरोप लग रहा है.

बस्ती के लोगों में झड़प

बताया जाता है कि सदर थाना क्षेत्र के कोरंगा बस्ती में दो पक्षों की आपसी विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया. जिसके बाद सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची. हालांकि, अब तक साफ नहीं हो पाया है कि बस्ती के लोगों की आपसी झड़प का मूल कारण क्या है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरंगा बस्ती में आए दिन शराब पीकर गाली गलौज और मारपीट की घटना होना आम बात है. शनिवार को भी कई लोग शराब के नशे में धुत होकर एक दूसरे से आपस में उलझ गए, जिसके बाद मामला बढ़ता गया और हिंसक झड़प का रूप ले लिया.

कई लोगों को आई चोट

इस झड़प के बाद कोरंगा बस्ती के लोगों ने पास से गुजरने वाले बरटांड़-बरवाअड्डा मार्ग को जाम कर दिया और जमकर उत्पात मचाया, जिसमें कई आम लोगों को भी चोटें आई हैं. इस बाबत लोगों का यह भी कहना है कि सारी घटनाओं को जानते हुए भी सदर पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है और तमाशा देखती रहती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मौसम में बड़ा बदलाव, इन हिस्सों में होगी बारिश

Next Post

जाने सीएम ममता बनर्जी के बारे में कुछ खास बातें

Next Post
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सरयू राय को दी बधाई

जाने सीएम ममता बनर्जी के बारे में कुछ खास बातें

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d