BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धनबाद : बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने महिला को पीटा, भर्ती

by bnnbharat.com
September 4, 2019
in समाचार
धनबाद : बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने महिला को पीटा, भर्ती

Dhanbad: Woman beaten by mob in suspicion of child theft, admitted

Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद : धनबाद के मूनीडीह ओपी क्षेत्र के लालपुर बस्ती में एक महिला को भीड़ ने बच्चा चोरी के आरोप में पीट दिया. पिटाई के बाद महिला ने एक नशीला पदार्थ खा लिया, जिससे कि वह बेहोश हो गई. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए धनबाद के पीएमसीएच में भर्ती कराया है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, चार लड़कियां करमा पूजा के लिए जावा लाने गई थी, इसी बीच स्कूटी से आई महिला ने एक बच्ची को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास करना शुरू किया. जिसका वहां मौजूद अन्य लड़कियों ने विरोध किया और वह शोर मचाने लगी. लड़कियों का शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने  महिला को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी. इसी बीच महिला ने मौका पाकर एक नशीला पदार्थ अपने मुंह में डाल लिया औऱ धीरे-धीरे बेहोश हो गयी. उसी क्रम में किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी .

मौके पर ओपी प्रभारी नीलमणि खलको के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने महिला को भीड़ की चंगुल से छुड़ाया और उसे धनबाद के पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया.

जानकारी के अनुसार घायल महिला से मीडिया ने बात करने की कोशिश की लेकिन महिला के ठीक से होश में नहीं आने कारण वो बहकी- बहकी बातें करती हुई नजर आई.

आपको बताते चलें कि पिछले रविवार से ही लगातार बच्चा चोरी की घटना को लेकर धनबाद पुलिस महकमा परेशान है. पहली घटना में सोमवार को धनबाद आरपीएफ ने 4 लोगों को बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ा था. उसके बाद मंगलवार को डायमंड क्रॉसिंग के निकट बच्चा चोर के आरोप में एक नशेड़ी युवक की पिटाई  हो गई थी.

बाद में बैंक मोड़ थाने की पुलिस ने उसे भीड़ की चंगुल से बचा लिया. आज पुनः बच्चे चोरी की घटना मुनिडीह में घटी. ऐसे में कोयलांचल के लोगों में बच्चा चोरी को लेकर एक बार फिर से दहशत व्याप्त हो गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूरे उत्तर प्रदेश का प्रियंका गांधी को मिल सकता है प्रभार

Next Post

घर के कूड़े में पॉलीथीन मिली, तो भरना होगा जुर्माना

Next Post
घर के कूड़े में पॉलीथीन मिली, तो भरना होगा जुर्माना

घर के कूड़े में पॉलीथीन मिली, तो भरना होगा जुर्माना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d