BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका रवाना हुए धनुष

by bnnbharat.com
February 12, 2021
in समाचार
हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका रवाना हुए धनुष
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली. धनुष (Dhanush) साउथ इंडियन सिनेमा के बड़े सुपरस्टार में से एक हैं. दक्षिण भारत में तो धनुष फेमस है हीं लेकिन बॉलीवुड की ‘रांझणा’ करने के बाद हिंदी ऑडियंस ने भी उन्हें काफी पसंद किया है. इसके अलावा धनुष को साउथ सिनेमा के भगवान माने जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद की तरह भी जाना जाता है. हाल ही में एयरपोर्ट पर धनुष के इंतजार करते फोटो वायरल हो रही हैं. दरअसल धनुष एंथनी और ‘एवेंजर्स’ फेम जो रूसो की एक हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका जा रहे हैं.

धनुष (Dhanush) को एयरपोर्ट पर पूरी फैमिली के साथ देखा गया, जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो फिल्म की शूटिंग के साथ फैमिली हॉलिडे भी इंजॉय करने के मूड में हैं.मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक धनुष पिछले कुछ महीनों से चौबीसों घंटे काम कर रहे थे और उन्होंने अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए छुट्टी भी नहीं ली थी. इसलिए उन्होंने काम के साथ वेकेशन का भी प्लान बना लिया है. वो अपनी पत्नी ऐश्वर्या और उनके दो बच्चों को साथ ले गए हैं. बताया जा रहा है कि वो चेन्नई से पहले दुबई पहुंचेंगे और फिर अमेरिका के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेंगे.

धनुष हॉलीवुड (Hollywood) फिल्म में रयान गोसलिंग और क्रिस इवांस के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे. खबरें हैं कि धनुष का मई तक कार्तिक नरेन की फिल्म की शूटिंग के लिए चेन्नई वापस लौटने का प्लान था, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यूएस में शूट के शेड्यूल को आगे बढ़ाया जा सकता है. फिलहाल धनुष के अगले तीन महीने अमेरिका में रहने की उम्मीद है. वहां से वापस आने के बाद धनुष पहले सेल्वाराघवन के साथ अपनी फिल्म पर काम शुरू करेंगे और उसके बाद कार्तिक के शूट को पूरा करेंगे. हालांकि, उनकी आगे की शूटिंग हॉलीवुड की मूवी शेड्यूल पर डिपेंड करेगी, इसलिए कुछ साफ कहा नहीं जा सकता.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया का निधन, फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर से बने थे ऊर्जा मंत्री

Next Post

ऑटो चलाने वाले की बेटी ने जीता मिस इंडिया रनर-अप का खिताब, मां सिलती हैं पुराने कपड़े

Next Post
ऑटो चलाने वाले की बेटी ने जीता मिस इंडिया रनर-अप का खिताब, मां सिलती हैं पुराने कपड़े

ऑटो चलाने वाले की बेटी ने जीता मिस इंडिया रनर-अप का खिताब, मां सिलती हैं पुराने कपड़े

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d