BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धर्मशाला टी-20 : द. अफ्रीका के साथ भारत का पहला टी-20 मुकाबला आज

by bnnbharat.com
September 15, 2019
in समाचार
धर्मशाला टी-20 : द. अफ्रीका के साथ भारत का पहला टी-20 मुकाबला आज

Dharamshala T20: D. India's first T20 match with Africa today (preview)

Share on FacebookShare on Twitter

धर्मशाला: भारत तथा दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज  हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत ने इससे पहले विंडीज को हर प्रारूप में एकतरफा मात दी थी और अब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी यही करना चाहेगी. विंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने रन किए थे तो वहीं गेंदबाजों में युवा नवदीप सैनी ने पदार्पण सीरीज में ही काफी प्रभावित किया था.

विंडीज और दक्षिण अफ्रीका में हालांकि काफी अंतर है, लेकिन हार्दिक पांड्या के आने से मेजबान टीम और मजबूत हो गई है. विंडीज दौरे पर उन्हें आराम दिया गया था.

एक बार फिर भारत ने टी-20 में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया है. ऐसे में सैनी, खलील अहमद के पास अपने आप को साबित करने का मौका है. विंडीज दौरे पर लेग स्पिनर राहुल चहर को सिर्फ एक मौका मिला था. इस सीरीज में वह चाहेंगे कि उन्हें ज्यादा मौके मिलें.

दक्षिण अफ्रीका नए कप्तान क्विंटन डी कॉक के नेतृत्व में उतर रही है और उसकी कोशिश एक नई शुरुआत की होगी जहां वह अपनी पुरानी गलतियों को सुधार कर नई और बेहतर टीम बन सके.

टीम में तीन नए चेहरे शामिल किए गए हैं. टेम्बा बावुमा, बजरेन फॉर्टयूइन और एनरिक नोर्टजे को पहली बार टी-20 में टीम में जगह मिली है.

सीनियर हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मौरिस के साथ-साथ एडिन मार्कराम, थेयुनिस डे ब्रूयन और लुंगी नगिदी को टीम में नहीं चुना है. मेहमान टीम के पास हालांकि कागिसो रबादा जैसे गेंदबाज है जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ने के लिए काफी है.

टीम के पास ज्यादा अनुभव नहीं है लेकिन वह भारत को कड़ी चुनौती देने का दम रखते हैं.

पिछली बार दोनों टीमें टी-20 में 2018 में आमने-सामने हुई थी जहां भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी.

इस मैच में हालांकि बारिश का साया भी मंडरा रहा है. मौसम विभाग ने बुधवार को ही इस बात की जानकारी दे दी थी अगले कुछ दिनों तक यहां बारिश हो सकती है.

धर्मशाला की विकेट तेज गेंदबाजों के मुफीद मानी जाती है और अगर बारिश होती है और ज्यादा देर तक कवर्स पिच पर रहते हैं तो तेज गेंदबाज और खतरनाक हो सकते हैं.

टीमें (सम्भावित) :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, क्रूणाल पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चहर, खलील अहमद, दीपक चहर और नवदीप सैनी.

दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (कप्तान), रासी वान डर डुसैन, टेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, बजरेन फॉट्यूइन, बेयुरान हेड्रिक्स, रीज हैड्रिक्स, डेविड मिलर, एनरिक नोर्टजे, आंदिले फेहुलक्वायो, ड्वायन प्रीटोरियस, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, जॉर्ज लिंडे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बैडमिंटन फाइनल: चीन के सुन फेई जियांग से भिड़ेंगे भारत के सौरभ

Next Post

नए मुख्य प्रायोजक BYJU’S के नाम के साथ पहली बार खेलेगी कोहली एंड कम्पनी

Next Post
नए मुख्य प्रायोजक BYJU’S के नाम के साथ पहली बार खेलेगी कोहली एंड कम्पनी

नए मुख्य प्रायोजक BYJU'S के नाम के साथ पहली बार खेलेगी कोहली एंड कम्पनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d