BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धोनी ने हमेशा खिलाड़ियों को भरोसा दिया, आत्मविश्वास भी बढ़ाया: ड्वेन ब्रावो

by bnnbharat.com
August 27, 2020
in Uncategorized
धोनी ने हमेशा खिलाड़ियों को भरोसा दिया, आत्मविश्वास भी बढ़ाया: ड्वेन ब्रावो
Share on FacebookShare on Twitter

चेन्नईः वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान में मैच की मुश्किल परिस्थितियों में बिना किसी घबराहट के दबाव से निपटने की काबिलियत थी. धोनी ने भारतीय टीम में खेलने संबंधित अटकलों को खत्म करते हुए 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी.

ब्रावो ने इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपरकिंग्स में धोनी के साथ काफी समय बिताया. ब्रावो ने बातचीत में कहा, ”बतौर खिलाड़ी वह दबाव को झेल लेता है, वह कभी घबराता नहीं है. वह हमेशा खिलाड़ियों को भरोसा दिलाता और वे जो कुछ भी करते, उसमें उनका आत्मविश्वास बढ़ाता है.”

धोनी हमेशा खिलाड़ियों के कप्तान रहे हैं और कई का उन्होंने पूरा समर्थन किया. धोनी के संन्यास के बारे में बात करते हुए ब्रावो ने कहा कि ऐसा तो एक दिन होना ही था. ब्रावो बुधवार को टी20 क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने.

उन्होंने कहा, ”मुझे पूरा भरोसा है कि उसकी अपनी योजना है. उसके प्रशंसक और क्रिकेटप्रेमी होने के नाते हम सभी चाहते हैं कि वह लंबे समय तक खेलते रहें, लेकिन सच्चाई यह है कि हम सभी को कभी न कभी खेल छोड़ना होता है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उर्दू के बेहतरीन कलमकारों के लिए शुरू की जाएगी पुरस्कार योजना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री

Next Post

सादगी से मनाएं करम पर्व, सामाजिक दूरियां भी रखें

Next Post
सादगी से मनाएं करम पर्व, सामाजिक दूरियां भी रखें

सादगी से मनाएं करम पर्व, सामाजिक दूरियां भी रखें

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d