BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धोनी को नहीं मिली किसी भी कैटिगरी में जगह

by bnnbharat.com
January 16, 2020
in Uncategorized
धोनी को नहीं मिली किसी भी कैटिगरी में जगह

धोनी को नहीं मिली किसी भी कैटिगरी में जगह

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पिछले 6 महीने से मैदान से दूर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया है.

क्रिकेट बोर्ड द्वारा गुरुवार को घोषित कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से धोनी को बाहर रखा गया है. बता दें कि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सेमीफाइनल में हार के बाद से धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं. वह टेस्ट मैच से पहले ही संन्यास ले चुके हैं.

बीसीसीआई के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि धोनी के लिए राष्ट्रीय टीम में खेलने का रास्ता अब मुश्किल हो गया है. धोनी को क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी सूची के किसी भी कैटिगरी में जगह नहीं दी गई है.

सूची में नाम नहीं होने के बाद माना जा रहा है कि बीसीसीआई ने धोनी को इशारा कर दिया है. बोर्ड ने अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 के लिए कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी किया है.

कैप्टन विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह को ग्रेड A+ में रखा गया है. रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, अंजिक्य रहाणे, शिखर धवन, पेसर इशांत शर्मा, कुलदीप यादव और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ग्रेड A में रखा गया है.

बोर्ड ने ऋद्धिमान साहा, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल को ग्रेड B में रखा है। केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर को ग्रेड C में रखा गया है.

भारत को अपनी कप्तानी में 2011 वर्ल्ड कप दिला चुके धोनी ने करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनैशनल मैच अब तक खेले हैं. वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और इस फॉर्मेट में उन्होंने कुल 4876 रन बनाए.

वहीं वनडे में उनके नाम 10773 और टी20 इंटरनैशनल में 1617 रन दर्ज हैं. धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ इंटरनैशनल डेब्यू किया था.

उन्होंने अपना आखिरी वनडे न्यू जीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के तौर पर खेला जिसमें 50 रन बनाए. हालांकि इस मैच में मिली हार के कारण भारत की वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीदें टूट गई थीं. तब से धोनी कोई मैच नहीं खेले हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गृह मंत्रालय ने अपग्रेड किया ‘पैरा मिलिट्री सर्विस पैकेज, 10 लाख से अधिक जवानों और अफसरों को मिलेगा फायदा

Next Post

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नवाजे जाएंगे “चैम्पियन ऑफ चेंज अवार्ड” से

Next Post
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नवाजे जाएंगे “चैम्पियन ऑफ चेंज अवार्ड” से

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नवाजे जाएंगे "चैम्पियन ऑफ चेंज अवार्ड" से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d