BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रैफिक ASI को थम्सअप के इशारे से धौनी ने किया अभिवादन

by bnnbharat.com
October 23, 2019
in समाचार
ट्रैफिक ASI को थम्सअप के इशारे से धौनी ने किया अभिवादन

Dhoni greets Traffic ASI with thumbs up

Share on FacebookShare on Twitter

अभिनव,

रांची: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की दरियादिली आज भी लोगों के जुबान में छायी रहती है. इन दिनों वे रांची में हैं और अपने जोंगा से शहर के कई हिस्सों में आ-जा रहे हैं. कभी-कभी ऐसी भी नौबत आयी कि यातायात पुलिस ने उनके लिए विशेष रूट तय करवाया, ट्रैफिक तक क्लीयर कराया.

बुधवार को भी यही नजारा लोगों ने देखा. एयरपोर्ट जा रहे धौनी को हिनू में ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों की आवाजाही को रोक कर उन्हें आगे बढ़ने की इजाजत दी. इस पर धौनी ने ट्रैफिक संभाल रहे एएसआई देवेंद्र सिंह को थम्स अप का इशारा देकर इस्तकबाल किया और फिर उन्होंने अपनी गाड़ी आगे बढ़ायी.

ट्रैफिक के सभी कर्मी अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से करते रहे. बाद में एयरपोर्ट से लौटने के क्रम में धौनी के जोंगा को रोक कर ट्रैफिक कर्मी ने गुलदस्ता देकर अपनी सौगात उन्हें भेंट की.

धौनी ने इस तुच्छ भेंट को स्वीकार करते हुए सभी लोगों का अभिवादन किया. यही है धौनी की खासियत और लोकप्रियता. वे क्रिकेट के 22 गज के मैदान से भले ही दूर हैं, पर लोगों के प्यार में अब भी कोई कमी नहीं आयी है.

हर वर्ग, हर उम्र के लोग और रांचीवासी हों, तो क्या कहने, सभी धौनी के फैन हैं. यह दिलचस्प नजारा कभी कभार ही देखने को मिलता है.

धौनी ने ट्रैफिक पुलिस की तत्परता को सलाम किया कि कैसे दूसरी तरफ से आ रहे वाहनों को रोक कर उनके लिए रास्ता बनाया गया. उन्होंने अपनी गाड़ी से हाथ निकाल कर इशारे से उन तक आने की बातें भी कही.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Next Post

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत जिले के 84 हजार किसानों का हो चुका है निबंधन : सुनील कुमार

Next Post
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत जिले के 84 हजार किसानों का हो चुका है निबंधन : सुनील कुमार

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत जिले के 84 हजार किसानों का हो चुका है निबंधन : सुनील कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d