BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धोनी में विपरीत स्थितियों से लड़कर मजबूती से आगे बढ़ने की क्षमता है

by bnnbharat.com
July 8, 2019
in समाचार
धोनी में विपरीत स्थितियों से लड़कर मजबूती से आगे बढ़ने की क्षमता है

Dhoni has the ability to move ahead with the opposite conditions.

Share on FacebookShare on Twitter

लंदन, 7 जुलाई :  भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रविवार को 38 साल के हो गए। मौजूदा विश्व कप में उनके प्रदर्शन के कारण उनकी आलोचना हो रही है और माना जा रहा है कि वह कभी भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। लेकिन, उनके लंबे समय से दोस्त और मैनेजर अरुण पांडे का कहना है कि धोनी में अभी भी अपने आलोचकों का मुंह बंद करने की क्षमता है। धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए पांडे ने कहा, “मैं अपने दोस्त और दिग्गज क्रिकेटर एम.एस. धोनी पर पिक्च राइज हुए गीत ‘बेसब्रियां’ से शुरुआत करना चाहूंगा क्योंकि इसमें धोनी की यात्रा बहुत खूबसूरती से दिखाई गई है जो संघर्ष, उपलब्धियों और आलोचनाओं से भरी हुई है।”

Also Read This :- जल शक्ति अभियान को ले कार्यक्रम आयोजित, सांसद, शिक्षा मंत्री, जिप अध्यक्ष, उपायुक्त, एसपी व डीएफओ ने किया श्रमदान, किया गया पौधारोपण

विश्व कप में धीमी बल्लेबाजी के कारण धोनी की आलोचना हो रही है और कयास लगाए जा रहे हैं कि वह टूर्नामेंट के समाप्त होने के बाद संन्यास ले सकते हैं।

पांडे ने कहा, “उन्होंने अपने करियर में बहुत लंबा सफर तय किया है। उन्होंने सबसे पहले अपनी पहचान बनाने के लिए लड़ाई लड़ी, उसके बाद खुद की आर्थिक रूप से मदद की और क्रिकेट में लगातार आगे बढ़े। 2011 में उन्होंने टीम को विश्व कप का खिताब दिलाया और फिर नए खिलाड़ियों के आने के कारण उन्हें अपने फॉर्म को भी बेहतरीन रखना पड़ा। यह सब देखते हुए यह कहा जा सकता है कि उनका करियर बेहद रोमांचक रहा है।”

रिहिटी स्पोर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन पांडे ने कहा, “शायद इसलिए उन्होंने इतनी आलोचना के बाद उम्मीद नहीं खोई है। धोनी को करियर में सराहना एवं आलोचना दोनों झेलनी पड़ी है और यह भी कुछ ऐसे लोगों से भी जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शायद एक गेंद तक नहीं खेली है।”

वह मानते हैं कि उनके दोस्त में अभी खुद को बेहतर करते हुए वापसी करने का माद्दा है।

पांडे ने कहा, “लोग इस बारे में बात कर रहे हैं कि धोनी के अच्छे दिन जा चुके हैं और उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए, लेकिन हम यह जानते हैं कि धोनी को कभी कमतर नहीं आंका जा सकता है। उन्होंने हमें बार-बार दिखाया कि वे, भारतीय क्रिकेट के फीनिक्स की तरह, राख से फिर उठते हैं और मजबूत व बेहतर होकर आगे आ सकते हैं।”

धोनी ने 2004 में वनडे डेब्यू किया था और पिछले 15 साल से भारतीय क्रिकेट का अहम चेहरा बने हुए हैं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जल शक्ति अभियान को ले कार्यक्रम आयोजित, सांसद, शिक्षा मंत्री, जिप अध्यक्ष, उपायुक्त, एसपी व डीएफओ ने किया श्रमदान, किया गया पौधारोपण

Next Post

यमुना एक्सप्रेस वे पर बस हादसे में 29 की मौत, दर्जन भर घायल

Next Post
यमुना एक्सप्रेस वे पर बस हादसे में 29 की मौत, दर्जन भर घायल

यमुना एक्सप्रेस वे पर बस हादसे में 29 की मौत, दर्जन भर घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d