BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धोनी सिर्फ क्रिकेटर नहीं, सामान्य परिवार से आने वाले करोड़ों युवाओं की हिम्मत हैं: शिवराज

by bnnbharat.com
August 16, 2020
in Uncategorized
महाकाल की शरण में जाने से नहीं माफ होंगे पाप: शिवराज
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को खेल में उनके असाधारण योगदान के लिये धन्यवाद देते हुए कहा कि वह मात्र एक क्रिकेटर नहीं हैं, बल्कि छोटे शहरों और सामान्य परिवार से आने वाले उन करोड़ों युवाओं की ‘हिम्मत’ हैं, जिनमें कुछ बड़ा करने का जज्बा है.

चौहान ने ट्वीट किया, ”महेंद्र सिंह धोनी मात्र एक क्रिकेटर नहीं हैं, वह छोटे शहरों और सामान्य परिवार से आने वाले उन करोड़ों युवाओं की ‘हिम्मत’ हैं, जिनमें कुछ बड़ा करने का जज्बा है.”

उन्होंने कहा, ”उनके जीवन से एक बात हर महत्वाकांक्षी भारतीय को सीखनी चाहिए ‘इट्स नेवर टू लेट’. धोनी आपको धन्यवाद.”

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की सुरेश रैना की घोषणा पर चौहान ने ट्वीट किया, ”डियर रैना, आपकी जबरदस्त फील्डिंग और शानदार बल्लेबाजी को देखने का अपना मजा था. मुझे आपकी 2006 में इंग्लैंड और 2010 में दक्षिण अफ्रीका तथा 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई रोमांचक पारियां आज भी याद हैं. आपके भावी जीवन के लिए मेरी मंगलकामनाएं.”

वहीं, भाजपा सांसद एवं मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद को धोनी का फैन बताया.

भारतीय क्रिकेट में असाधारण योगदान के लिये धोनी को धन्यवाद देते हुए सिंधिया ने ट्वीट किया, ”क्या शानदार करियर धोनी. मैं भी आपका फैन हूं. भारतीय क्रिकेट में असाधारण योगदान के लिये आपका आभारी हूं. शुभकामनाएं.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मछली मारने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत

Next Post

प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर, ट्रीटमेंट को कर रहे हैं रिस्पॉड

Next Post
प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर, ट्रीटमेंट को कर रहे हैं रिस्पॉड

प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर, ट्रीटमेंट को कर रहे हैं रिस्पॉड

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d