BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धोनी जल्द हो सकते हैं मुंबई शिफ्ट, साक्षी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया- न्यू होम

by bnnbharat.com
November 12, 2020
in समाचार
धोनी जल्द हो सकते हैं मुंबई शिफ्ट, साक्षी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया- न्यू होम
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही अपने परिवार के साथ मुंबई में शिफ्ट हो सकते हैं. धोनी की पत्नी साक्षी ने मुंबई में बनाए जा रहे नए घर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि उनके नए घर में कुछ काम चल रहा है. 

साक्षी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया है – न्यू होम. बता दें कि धोनी विश्वकप 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर थे, इसके बाद 15 अगस्त 2020 को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय विश्व कप से संन्यास लेने का एलान कर दिया. हालांकि इस साल वो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आए थे.

लॉकडाउन में महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ रांची में बनाए गए फार्महाउस में रहते थे. क्रिकेट में एक सफल करियर के बाद उन्होंने 2009 में हरमू रोड पर तीन मंजिला घर खरीदा था. इस घर में धोनी आठ साल तक रहे और साल 2017 में धोनी कैलाशपति फार्म हाउस में शिफ्ट हो गए थे. 

रांची में धोनी के पास एक सात एकड़ में फार्महाउस है. इसमें उन्होंने एक बंगला और कार-बाइकों के लिए गैराज बनाया हुआ है. बाकी जमीन पर धोनी जैविक खेती करते हैं, इसके लिए उन्होंने अलग से आठ लाख रुपये का ट्रैक्टर खरीदा हुआ है. महेंद्र सिंह धोनी अब मनोरंजन के क्षेत्र में काम करने जा रहे हैं. 

पिछले साल धोनी की प्रोडक्शन कंपनी ने एक डॉक्यूमेंट्री लॉन्च की थी, इस कंपनी की प्रबंध निदेशक साक्षी हैं. इसके लिए धोनी ने अंधेरी में एक ऑफिस भी खरीदा है.

https://bnnbharat.com/rs-2-lakh-crore-incentive-to-help/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानें कब है गोवर्धन पूजा और क्या है शुभ मुहूर्त ?

Next Post

तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post
गांजा व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d