रांची. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को तमाड़ स्थित देवड़ी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की. इस दौरान धोनी अपने दोस्त के साथ नजर आये. धोनी के कार्यक्रम को लेकर मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. बता दें कि धोनी जब भी रांची में होते हैं, देवड़ी मंदिर जाकर मत्था टेकते हैं. तमाड़ का देवड़ी मंदिर धोनी के चलते फेमस है. धोनी छोटी उम्र से ही इस मंदिर में जाते रहे हैं.
धोनी कार और बाइक के अलावा अपने स्टाइल सेंस को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. माही कई बार अपने कूल हेयर स्टाइल के कारण आकर्षण का केंद्र बने, लेकिन इस बार उनकी घड़ी और उनके जूते चर्चा में हैं. पिछले दिन मुंबई एयरपोर्ट पर वह स्पॉट हुए, जहां उनके फैंस को उनकी घड़ी और जूतों ने आकर्षित किया.

