BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धोनी की बेटी को रेप की धमकी देने वाला नाबालिग छात्र कच्छ से गिरफ्तार

by bnnbharat.com
October 12, 2020
in समाचार
धोनी की बेटी को रेप की धमकी देने वाला नाबालिग छात्र कच्छ से गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल में खराब प्रदर्शन से नाराज होकर सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स करने वाले शख्स को पुलिस ने गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली हार से बाद से बौखलाए शख्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा निकाला था और भद्दे कमेंट्स किए थे.

गुजरात पुलिस ने सोशल मीडिया एक्ट के तहत इस शख्स को गिरफ्तार किया है और जल्द ही उसे रांची पुलिस के हवाले किया जाएगा. इससे पहले धोनी के परिवार से सहमति मिलने के बाद पुलिस ने रातू थाने में इस सिलसिले में मामला दर्ज किया था. फिर रांची पुलिस की टेक्निकल टीम इस मामले की तफ्तीश में जुटी.

जांच में गुजरात आईपी एड्रेस से मैसेज भेजने की बात सामने आई. उधर, बेटी को लेकर धमकी को देखते हुए रांची में धोनी के आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई. बता दें कि इस पूरे मामले में गिरफ्तार किया गया. शख्स नाबालिग है और 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता है. इसे मुंद्रा के नामना कपाया गांव से गिरफ्तार किया गया है.

सूत्रों के मुताबिक रांची पुलिस की सूचना पर गुजरात पुलिस ने सगीर नामक युवक को गिरफ्तार किया है. गुजरात पुलिस सगीर को रांची पुलिस के हवाले करेगी. बता दें कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खराब प्रदर्शन पर धोनी की बेटी जीवा को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई.

दो दिन पहले सोशल मीडिया पर धोनी की पांच साल की बेटी जीवा को धमकी दी गई. धमकी देने वाले ने धोनी की पत्नी साक्षी के इंस्टाग्राम एकाउंट पर जीवा को लेकर अभद्र टिप्पणी भी की, जिससे धोनी के फैन्स में काफी गुस्सा देखा गया. देशभर में इस मामले पर निंदा की गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CORONA: अभी बहुत से राज्य स्कूल खोलने के पक्ष में नहीं, कुछ त्योहार के बाद लेंगे फैसला

Next Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 66,732 नए मामले, 816 की मौत

Next Post
Corona Update India: 24 घंटे में मिले 94,372 नए मामले, 1,114 की मौत

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 66,732 नए मामले, 816 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d