BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हाइकोर्ट से ढुल्‍लू महतो को मिली बड़ी राहत

by bnnbharat.com
March 4, 2020
in Uncategorized
हाइकोर्ट से ढुल्‍लू महतो को मिली बड़ी राहत

हाइकोर्ट से ढुल्‍लू महतो को मिली बड़ी राहत

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: बाघमारा से बीजेपी विधायक ढुल्‍लू महतो को हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने ढुल्‍लू महतो और उनके भाई के खिलाफ जारी वारंट को निरस्‍त कर दिया है. साथ ही कोर्ट ने पुलिस को भी फटकार लगाई है.
मालूम हो कि ढुल्‍लू महतो पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. ट्रक ड्राइवर व खलासी से मारपीट करने के मामले में जहां ढुल्लू महतो की अग्रिम जमानत पहले ही मंजूर हो चुकी है. वहीं महिला नेत्री के साथ छेड़खानी मामले में ढुल्‍लू को जमानत नहीं मिली है.

वहीं ढुल्‍लू महतो को मुकदमे से उबारने के लिए चिटाही बस्ती सहित अन्य इलाकों के समाज से जुड़े लोग लगातार बैठक कर समझौता कराने के प्रयास में जुटे थे.

मालूम हो कि भाजपा विधायक ढुल्‍लू महतो की गिरफ्तारी के लिए बाघमारा पुलिस ने जी-जान लगा दिया था. बरोरा थाना में शनिवार को उच्चस्तरीय बैठक के बाद पुलिस ने पूरी रात छापेमारी अभियान चलाया था. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर कतरास-बाघमरा की 29 जगहों पर छापेमारी की गयी थी. विधायक के करीबी समर्थकों और व्यवसायियों के यहां भी दबिश दी गयी थी मगर ढुल्‍लू महतो का कहीं कोई सुराग नहीं मिला.

इस दौरान विधायक के दो समर्थकों को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने विधायक के चालक सहित लगभग आधा दर्जन समर्थकों को हिरासत में भी लिया था. धनबाद पुलिस ने ढुल्‍लू की गिरफ्तारी को लेकर कई राज्‍यों में भी छापेमारी की.

वहीं ढुल्‍लू की पत्‍नी इस पूरी कार्रवाई पर लगातार बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाती रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इरफान का विवादास्पद बयान: कुत्तों की तरह भौंक रहे हैं भाजपा विधायक

Next Post

भाजपा को और भी मजबूत करने का किया जाएगा काम: दीपक प्रकाश

Next Post
भाजपा को और भी मजबूत करने का किया जाएगा काम: दीपक प्रकाश

भाजपा को और भी मजबूत करने का किया जाएगा काम: दीपक प्रकाश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d