जमशेदपुर: विश्व डायबिटीज डे के मौके पर कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में एक सेमिनार का आयोजन किया गया. जहां लोगों को डायबिटीज के लक्षण, निदान और उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारियां दी गई.
इस दौरान एमजीएम अस्पताल के चिकित्सक मेडिकल प्रशिक्षणार्थी एवं नर्स मौजूद रहे. जानकारी देते हुए अस्पताल के चिकित्सक डॉ निर्मल कुमार ने बताया कि डायबिटीज आज दुनिया के लिए खतरा बनती जा रही है.
उन्होंने बताया कि डायबिटीज का एकमात्र उपचार जागरूकता ही है. बताया गया कि डायबिटीज के लिए समय के अनुसार बाजार में सस्ती और महंगी सभी तरह की दवाइयां उपलब्ध है. जरूरत के हिसाब से उसे लिया जा सकता है.

